छत्तीसगढ़

बिल्हा पुलिस के द्वारा अपहृत बालिका को अपहरण कर मुंबई (महाराष्ट्र) एवं ईस्ट गोदावरी (आंध्र प्रदेश) मे रखे आरोपियों को धर दबोचा, आरोपियों ने अपहृत बालिका को शादी का प्रलोभन देकर करता था शारीरिक शोषण

बिल्हा : दिनांक 15.06.2022 को प्रार्थी थाना उपस्थित आकर मौखिक रिपोर्ट दर्ज कराया कि प्रार्थी नाबालिक लडकी दिनांक 12.06.2022 को घर से तालाब नहाने जा रही हूं बोलकर निकली थी, आस पास व अपने रिस्तेदार में पता तलाश किये कोई पता नही चलने पर थाना बिल्हा में अप क्रमांक 145/2022 धारा 363 भादवि अज्ञात आरोपी के विरूद्व अपराध पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया।

दिनांक 15.06.2022 को प्रार्थी थाना उपस्थित आकर मौखिक रिपोर्ट दर्ज कराया कि प्रार्थी नाबालिक भतीजी दिनांक 12.06.2022 को घर से तालाब नहाने जा रही हूं बोलकर निकली थी, आस पास व अपने रिस्तेदार में पता तलाश किये कोई पता नही चलने पर थाना बिल्हा में अप क्रमांक 146/2022 धारा 363 भादवि अज्ञात आरोपी के विरूद्व अपराध पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया।

दिनांक 19.10.2022 को प्रार्थी थाना उपस्थित आकर मौखिक रिपोर्ट दर्ज कराया कि प्रार्थी की नाबालिक लडकी दिनांक 14.10.2022 को खेलने के लिए मोहल्ले तरफ गई थी जो अभी तक वापस नही आई है। जिसे आसपास पता तलाश किये कोई पता नही चला, कि रिपोर्ट पर थाना बिल्हा में अप क्रमांक 273/2022 धारा 363 भादवि अज्ञात आरोपी के विरूद्व अपराध पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया।

थाना प्रभारी बिल्हा के द्वारा अपहृत बालिका एवं आरोपी की पता साजी हेतु टीम गठीत कर पतासाजी दौरान सूचना मिली कि संदेही आरोपी प्रकाश रात्रे नाबालिक बालिका को भगा कर ईस्ट सोसायटी (आंध्र प्रदेश) ले जाने कि सूचना पर अपहृत बालिका एवं आरोपी प्रकाश रात्रे की पतासाजी हेतु पुलिस टीम बिल्हा को ईस्ट गोदावरी (आंध्र प्रदेश) रवाना किया गया। ईस्ट गोदावरी (आंध्र प्रदेश) के को दोंगा बाबू का ईंट भट्टा लेबर क्वार्टर ग्राम सीतारामपुरम थाना राजनगरम जिला ईस्ट सोसायटी आंध्र प्रदेश में अपहृत बालिका पीडिता एवं आरोपी प्रकाश रात्रे मिले। आरोपी के कब्जे से पीडिता की मौके पर बरामदगी किया गया। पीडिता के कथन के आधार पर आरोपी प्रकाश रात्रे पीडिता को शादी करने का प्रलोभन देकर बहला फुसला कर भगा कर अपने साथ ईस्ट गोदावरी (आंध्र प्रदेश) ले जाकर शारीरिक शोषण करना पाये जाने से प्रकरण में धारा 366-ए, 376 भा0द0वि0 एवं पोक्सो की धारा 4/5(ठ) जोडी गई।

सूचना पर संदेही आरोपी दिलीप डहरिया नाबालिक बालिका को भगा कर ईस्ट सोसायटी (आंध्र प्रदेश) ले जाने कि सूचना पर अपहृत बालिका एवं आरोपी दिलीप डहरिया की पतासाजी हेतु पुलिस टीम बिल्हा को ईस्ट गोदावरी (आंध्र प्रदेश) रवाना किया गया। ईस्ट गोदावरी (आंध्र प्रदेश) के को दोंगा बाबू का ईंट भट्टा लेबर क्वार्टर ग्राम सीतारामपुरम थाना राजनगरम जिला ईस्ट गोदावरी आंध्र प्रदेश में अपहृत बालिका पीडिता एवं आरोपी दिलीप डहरिया मिले। आरोपी के कब्जे से पीडिता की मौके पर बरामदगी किया गया। पीडिता के कथन के आधार पर आरोपी दिलीप डहरिया पीडिता को शादी करने का प्रलोभन देकर बहला फुसला कर भगा कर अपने साथ ईस्ट गोदावरी (आंध्र प्रदेश) ले जाकर शारीरिक शोषण करना पाये जाने से प्रकरण में धारा 366-ए, 376 भा0द0वि0 एवं पोक्सो की धारा 4/5(ठ) जोडी गई।

सूचना पर संदेही आरोपी खूशबू बारले नाबालिक बालिका को भगा कर मुंबई (महाराष्ट्र) ले जाने कि सूचना पर अपहृत बालिका एवं आरोपी खूशबू बारले की पतासाजी हेतु पुलिस टीम बिल्हा को मुंबई (महाराष्ट्र) रवाना किया गया। मुंबई (महाराष्ट्र) के को 8 नम्बर रोड स्वास्तिक सदन के सामने निर्माणाधीन 268 आनंद भवन खार थाना खार मुंबई महाराष्ट्र में अपहृत बालिका पीडिता एवं आरोपी खूशबू बारले मिले। आरोपी के कब्जे से पीडिता की मौके पर बरामदगी किया गया। पीडिता के कथन के आधार पर आरोपी खूशबू बारले पीडिता को शादी करने का प्रलोभन देकर बहला फुसला कर भगा कर अपने साथ खार मुंबई (महाराष्ट्र) ले जाकर शारीरिक शोषण करना पाये जाने से प्रकरण में धारा 366-ए, 376 भा0द0वि0 एवं पोक्सो की धारा 4/5(ठ) जोडी गई। तीनो आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

गिरफ्तार आरोपी- 1. प्रकाश रात्रे पिता माखन रात्रे उम्र 20 साल निवासी मुढीपार थाना बिल्हा जिला बिलासपुर (छ0ग0) 2. दिलीप डहरिया पिता हरीचंद डहरीया उम्र 24 साल निवासी मुढीपार थाना बिल्हा जिला बिलासपुर (छ0ग0) 3. खूशबू बारले पिता रामजी बारले उम्र 19 साल निवासी खुडियाडीह थाना बिल्हा जिला बिलासपुर (छ0ग0)

𝐁𝐇𝐈𝐒𝐌 𝐏𝐀𝐓𝐄𝐋

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐚𝐭 𝐇𝐈𝐍𝐃𝐁𝐇𝐀𝐑𝐀𝐓 𝐋𝐢𝐯𝐞 ❤
error: Content is protected !!