छत्तीसगढ़

अवैध मादक पदार्थ गांजा का तस्करी करते 03 अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार, दो करोड़ से उपर का मशरूका जप्त…

महासमुंद : दिनांक 10.04.23 को मुखबीर से सूचना मिला की ओड़िसा से भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ गांजा का खेप हरियाणा राज्य जाने वाली है। सूचना पर तत्काल थाना कोमखान एवं सायबर सेल की टीम ग्राम नर्रा बैरियर पहुचकर नाकेबंदी कर ओड़िसा से आने-जाने वाली संदिग्ध वाहनों का चेकिंग करना प्रारंभ तो, कुछ समय पश्चात एक संदिग्ध वाहन आयशर मेटाडोर क्रमंक HR 58C 8083 को ओड़िसा राज्य की ओर से आते देखा गया। जिसें नाका के पास रोका गया, वाहन में काले रंग का ड्रम भरा हुआ देखा गया।

वाहन चालक व उसमें बैठे हुये व्यक्तिओं से नाम पता पूछने पर अपना नाम 01. दर्शन सिंह पिता गुकचरण सिंह उम्र 45 वर्ष सा. छोटाबांस वार्ड नं. 01 रादौर थाना रादौर जिला यमुनानगर हरियाणा। 02. अमन कुमार मीनचंदा पिता सुनील कुमार मीनचंदा उम्र 30 वर्ष सा. पुंडरी वार्ड नं. 09 थाना पुंडरी जिला फैअकपुर हरियाणा। 03. मनोज कुमार कश्यप पिता ओमप्रकाश कश्यप उम्र 20 वर्ष सा. धनोरा जागीर पो. इंदरी थाना इंदरी जिला करनाल हरियाणा होना बतायें, सभी को वाहन से उतारकर पूछताछ किया गया। जिन्होने वाहन में 32 नग ड्रम में थेटावेट लिक्विड भरा हुआ होना व समान को हरियाण राज्य ले जाना बताये। थाना कोमाखान एवं सायबर सेल टीम को संदिग्धों के कथन सें विरोधाभास लगने पर वाहन की तलाशी लेने की बात करने पर टाल-मटोल करने लगे। पुलिस टीम द्वारा वाहन में लोड़ ड्रमो में थेटावेट लिक्विड FS 8517 ICT लिखा हुआ को उतवारकर तलाशी ली तो ड्रमो के बीच सफेद रंग के 06 प्लास्टिक बोरी दिखाई दिया। जिसे खोलकर देखने पर 104 पैकेट छोटा, 03 पैकेट मध्यम, 04 पैकेट बड़ा, 02 पैकेट बहुत बड़ा कुल 113 पैकेट पीले रंग की झिल्ली में पैक किया हुआ अवैध मादक पदार्थ गांजा मिला।

वाहन में अवैध मादक पदार्थ वनस्पत्ति गांजा रखने व परिवहन करने के संबंध में कागजात पेश करने को कहा गया। मादक वनस्पत्ति गांजा का कोई भी वैधानिक कागजात नही होने और मादक पदार्थ को अवैध रूप वाहन में भरकर बिक्री हेतु हरियाण राज्य ले जाना बताये। आरोपियों के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ गांजा 150 किलो ग्राम (डेढ़ क्विंटल) कीमती 30,00,000 (तीस लाख रुपयें), 32 नग ड्रम थेटावेट लिक्विड FS 8517 ICT लिखा हुआ कीमती 1,60,00,000 (एक करोड़, साठ लाख रूपयें ), आयशर मेटाडोर क्रमंक HR 58C 8083 कीमती 15,00,000 (पंद्रह लाख रुपये), 03 नग मोबाईल कीमती 5000, नगदी रकम 1100 रूपयें जुमला कीमती 2,05,06,100 (दो करोड़, पांच लाख, छः हजार, एक सौ रुपये) को जप्त कर आरोपियो का कृत्य अपराध धारा 20बी एन.डी.पी.एस. का पाए जाने से आरोपियों को गिरफ्तार कर थाना कोमाखान में अपराध धारा के तहत कार्यवाही की गई।

नाम आरोपी-

01. दर्शन सिंह पिता गुकचरण सिंह उम्र 45 वर्ष सा. छोटाबांस वार्ड नं. 01 रादौर थाना रादौर जिला यमुनानगर हरियाणा।

02. अमन कुमार मीनचंदा पिता सुनील कुमार मीनचंदा उम्र 30 वर्ष सा. पुंडरी वार्ड नं. 09 थाना पुंडरी जिला फैअकपुर हरियाणा।

03. मनोज कुमार कश्यप पिता ओमप्रकाश कश्यप् उम्र 20 वर्ष सा. धनोरा जागीर पो. इंदरी थाना इंदरी जिला करनाल हरियाणा।

मशरूका –

01. अवैध मादक पदार्थ गांजा 150 किलो ग्राम कीमती 30,00,000 (तीस लाख रुपयें)।

02. आयशर मेटाडोर क्रमंक HR 58C 8083 कीमती 15,00,000(पंद्रह लाख रुपये)।

03. काले रंग का 32 नग ड्रम थेटावेट लिक्विड FS 8517 ICT लिखा हुआ कीमती 1,60,00,000 (एक करोड़, साठ लाख रूपयें)।

04. मोबाईल 03 नग कीमती 5000 रूपये।

05. नगदी 1100 रूपयें

कुल जुमला कीमती 2,05,06,100 (दो करोड़, पांच लाख, छः हजार, एक सौ रुपये) जप्त।

 

𝐁𝐇𝐈𝐒𝐌 𝐏𝐀𝐓𝐄𝐋

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐚𝐭 𝐇𝐈𝐍𝐃𝐁𝐇𝐀𝐑𝐀𝐓 𝐋𝐢𝐯𝐞 ❤
error: Content is protected !!