छत्तीसगढ़

चोरी का मो.सा. में घूमते मिले अरोपी को रतनपुर पुलिस गिरफतार कर न्यायिक रिमाड पर भेजा..

बिलासपुर : दिनांक 21.11.21 को प्रार्थी सुनील कुमार धीवर पिता खोलबहरा प्रसाद धीवर उम्र 29 साल साकिन वार्ड नंबर 15 शनिचरी रतनपुर का जो प्राईवेट कम्प्युटर आपरेटर का काम रतनपुर में करता है। कि दिनांक 21.11.21 को लखनी देवी मंदिर के पास अपने मोसा एचएफ डिलक्स क्रमांक सीजी 11 एफ 7186 को गार्डन के पास खडा कर गार्डन में धुमने चला गया था करीब 30 मिनट बाद वापस आया तो मोटर सायकल नही था किसी अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गया था कि प्रार्थी के रिपोर्ट पर थाना रतनपुर में अपराध धारा सदर का कायम कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया आरोपी पतासाजी हेतु मुखबीर तैनात किया गया था जो दौरान विवेचना के दिनांक 26.11.21 को मुखबीर सूचना प्राप्त हुआ कि चोरी हुये मोटर सायकल को करैहपारा के लडके चला रहे हैं कि सूचना पर हमराह स्टाफ के करैहापारा तलाब के पास घेराबंदी आरोपी सत्यम केवंट उर्फ विक्की पिता भोलाराम केवट उम्र 21 साल साकिन करैहापारा थाना रतनपुर जिला बिलासपुर छ0ग0 को पकडकर पूछताछ किया जो अपने साथी अग्निीवेश उर्फ सीटू सारथी के साथ चोरी करना स्वीकार किया आरोपी अग्निीवेश उर्फ सीटू पुलिस को आते देखकर फरार हो गया है। कि आरोपी सत्यम केवंट उर्फ विक्की के कब्जे से उक्त चोरी गई मोसा एचएफ डिलक्स सीजी 11 एफ 7186 को कब्जा पुलिस लिया गया दिनांक 26.11.2021 को गिरफतार कर ज्युडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया है । आरोपी का गिरफतारी कार्यवाही में निरीक्षक हरविंदर सिंह के निर्देशन पर ,उप निरी पीआर साहू , आरक्षक 337 संतोष श्रीवास ,619 विमल सिंह की भूमिका रही । ।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!