छत्तीसगढ़

गरियाबंद पुलिस को मिली सफलता अवैध गांजा तस्कर को भेजा गया जेल, दो अलग-अलग पिट्ठू बैग मे 08-08 किलोग्राम कुल 16 किलो ग्राम जप्त..

गरियाबंद : आज दिनांक 26.12.2021 दिन रविवार को जरिये मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि न्यु यस क्रमांक सीजी 07 एन 3400 में बैठकर एक अज्ञात व्यक्ति अपने पास दो बैग सिसमें एक काला नीला एंव दुसरा सफेद चेकदार में अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा रखकर देवभोग से मैनुपर की ओर आ रहा है जो सफेद चेकदार शर्ट एवं आसमानी रंग का जींस पैंट पहना है की सूचना पर हमराह स्टाफ के बस स्टैण्ड मैनपुर पहुंचकर घेरा बंदी कर उक्त न्यु बस क्रमांक सीजी 07 एन 3400 के आने पर उससे मुखबीर के बताये हुलिया अनुसार का एक व्यक्ति बस से उतरकर पैदल जा रहा था को रोककर पुछताछ किया जो अपना नाम भजन वा पिता श्रीधर ध्रुव उम्र 29 वर्ष साकिन दरलीपारा कोदोमाठा थाना देवभोग जिला गरियाबंद का रहने वाला बताया जिन्होंने अपने पास रखे दो बैग सिसमें एक काला नीला एंव दुसरा सफेद चेकदार बैग के अंदर में प्लास्टिक टेप से लपेटे हुये दो अलग अलग पैकेट से लिपटा हुआ गांजा जैसे मादक पदार्थ रखा हुआ जिसे धारा 91 जा o फौ o के तहत् वैध कागजात प्रस्तुत करने हेतु नोटिस दिया गया कोई भी कागजात नहीं होना बताने पर एवं आरोपी के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य सबुत पाये जाने पर एवं मादक पदार्थ तस्करी कि धारा 20 ( ख ) एनडीपीएस एक्ट का अपराध पाये जाने पर विधिवत् गिरफ्तार कर थाना मैनपुर में अपराध क्रमांक 87/2021 धारा 20 ( ख ) एनडीपीएस एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी थाना मैनपुर निरीक्षक हर्ष वर्धन सिंह बैस , उनि शंकर लाल सिदार , सउनि ० सुरेश निषाद प्रधान आरक्षक संतोष ठाकुर , दिलीप सिन्हा एवं आरक्षक कोमल सोनकर, चन्द्रशेश्वर ध्रुव , दसरू नेताम , रविकांत ठाकुर , नरेश निषाद , प्रकाश यादव , मनोज मरकाम एवं सैनिक पुरषोत्तम डहाटे , मनोहर यादव की सराहनीय भूमिका रही ।

गिरफ्तार आरोपी : – भजन ध्रुवा पिता श्रीधर ध्रुव उम्र 29 वर्ष साकिन दरलीपारा कोदोभाठा थाना देवभोग जिला गरियाबंद । गिरफ्तारी दिनांक 26.12.2021 के 17.30 बजे

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!