कोरबा : थाना बांगोक्षेत्र के रहने वाली एक महीला को आरोपी गणेश दास पिता तुलसीदास 30 साल साकिन बांझीआमा चिनवारी पारा थाना बांगो जिला कोरबा के द्वारा दिसंबर 2018 से पीड़िता के घर आकर शादी का प्रलोभन देकर शारीरिक संबंध बनाया और कटघोरा के मोहलैनभांठा में किराए का मकान लेकर शारीरिक संबंध बनाया । आरोपी गणेश दास द्वारा पीड़िता से 17 नवंबर तक शादी का प्रलोभन देकर संबंध बनाया । पीड़िता द्वारा आरोपी गणेश से शादी की बात करने पर अलग अलग समाज का बोलते हुए पीड़िता को जान से मारने की धमकी देने पर पीड़िता के रिपोर्ट पर थाना बांगो में अपराध क्रमांक 210/२०२१ धारा 376,506 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया । प्रकरण के गंभीरता और संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस अधिक्षक महोदय श्री भोजराम पटेल के निर्देश पर , अतिरिक्त पुलिस अधिक्षक महोदय श्री अभिषेक वर्मा और पुलिस अनुविभागीय अधिकारी श्री ईश्वर त्रिवेदी के मार्गदर्शन में आरोपी गणेश दास को गुरसिया बस स्टैंड में बस से भागने हेतु बस का इंतजार करने की मुखबिर सूचना पर थाना प्रभारी बांगो राजेश पटेल द्वारा हमराह स्टाफ के गुरसिया बस स्टैंड पहुंचकर घेराबंदी कर आरोपी को अभिरक्षा में लाकर थाना लाया गया । आरोपी द्वारा पीड़िता के साथ घटना कारित कर जुर्म स्वीकार करने पर आरोपी को न्यायिक रिमांड प्राप्त करने हेतु श्रीमान जेएमएफसी महोदय न्यायालय , कटघोरा के समक्ष प्रस्तुत कर रिमांड प्राप्त किया गया
Related Articles
बेटे ने की बाप की हत्या, बाप के झगड़ालू प्रवृति से था परेशान, विवाद के दौरान सील लोढ़ा से अपने पिता के सिर में कर दिया वार…
छत्तीसगढ़ में खरीफ फसलों का डिजिटल ‘एक्स-रे’ राजस्व विभाग का फरमान, लापरवाही पर होगी सीधी अनुशासनात्मक कार्रवाई..
रायपुर में लिव-इन पार्टनर बना हत्यारा: किसी और से बात करने के शक में B.Ed की छात्रा को उतारा मौत के घाट, 24 घंटे में अरेस्ट
रायपुर में बड़ी वारदात नाकाम: कल्याण ज्वेलर्स में डकैती की साजिश रच रहे 3 बदमाश गिरफ्तार, पिस्टल व चाकू बरामद
छत्तीसगढ़ कैबिनेट बैठक: AI मिशन, BEML प्लांट, ADB ग्रांट और CSPGCL बॉन्ड समेत 7 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर
शिक्षा से विकसित छत्तीसगढ़ तक: मुख्यमंत्री साय ने नीट क्वालीफाई विद्यार्थियों के साथ साझा किया भविष्य का रोडमैप
बिलासपुर : डरा-धमकाकर व ब्लैकमेल कर 14.50 लाख रुपये नगद एवं 450 ग्राम सोने के जेवरात हड़पने वाले 4 शातिर आरोपी गिरफ्तार…
रतनपुर-पेंड्रा मुख्य मार्ग पर पुलिया क्षतिग्रस्त, अमरकंटक जाने वाली गाड़ियाँ डायवर्ट; देखें नए वैकल्पिक रूट..
देर रात 3 बजे डीजे का शोर और पुलिस से झूमा-झटकी: कोतवाली पुलिस की सख्त कार्रवाई, 4 युवक व 3 युवतियां गिरफ्तार
प्रेम संबंध एवं जमीन विवाद के चलते महिला की हत्या, शव को रेत में दफनाकर साक्ष्य छिपाने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार…









