कोरबा : अवैध सट्टा खेलाने वालों के विरुद्ध कोतवाली पुलिस ने कार्यवाही करते हुए दो अलग-अलग मामले में तीन आरोपियों के विरुद्ध 4 (क) जुआ अधिनियम के तहत कार्यवाही किया गया है । घटना की जानकारी देते हुए नगर निरीक्षक श्री सनत सोनवानी ने बताया कि कोतवाली पुलिस को सूचना मिला कि रामबाबू डोमार निवासी वैष्णो दरबार कोरबा एवं सनत कुमार यादव निवासी इमली डुग्गू कोरबा, रेलवे स्टेशन कोरबा के पास बैठकर अपने अपने मोबाइल नंबर से क्रिकेट वर्ल्ड कप में ऑनलाइन पैसा लगाकर व्हाट्सएप के माध्यम से सट्टा खिला रहे हैं कि सूचना पर कोतवाली पुलिस टीम एवं साइबर टीम के द्वारा मौके पर जाकर घेराबंदी कर रेड किए मौके पर रामबाबू एवं सनत यादव अपने अपने मोबाइल में वर्ल्ड कप क्रिकेट में ऑनलाइन सट्टा खेलाते पकड़े गए। इसी प्रकार काशीम मोहम्मद निवासी चिमनी भट्ठा मानिकपुर, सीतामनी चौक के पास अपने मोबाइल से वर्ल्ड कप क्रिकेट में ऑनलाइन व्हाट्सएप के माध्यम से सट्टा खिला रहा है कि सूचना पर कोतवाली पुलिस टीम एवं साइबर टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किए मौके पर कासिम मोहम्मद को अपने मोबाइल में सट्टा खिलाते पकड़े। उपरोक्त तीनों आरोपियों द्वारा अपना अपराध स्वीकार करने पर सटोरियों के विरुद्ध 4 (क) जुआ अधिनियम के तहत कार्यवाही किया गया।
Related Articles
शादी.कॉम पर कुंवारा बनकर महिला से दैहिक शोषण, 13 लाख की ठगी करने वाला शातिर पति-पत्नी दिल्ली से गिरफ्तार..
गुम मोबाइल रिकवरी में बिलासपुर पुलिस राज्य में नंबर वन: ‘अर्पण’ कार्यक्रम में 202 लोगों को मिले उनके फोन
विवाद के बाद जघन्य हत्या: सिर-चेहरे पर कंक्रीट के टुकड़े से वार कर किया कत्ल, 300 मीटर दूर नाले में छिपाया शव
बेटे ने की बाप की हत्या, बाप के झगड़ालू प्रवृति से था परेशान, विवाद के दौरान सील लोढ़ा से अपने पिता के सिर में कर दिया वार…
छत्तीसगढ़ में खरीफ फसलों का डिजिटल ‘एक्स-रे’ राजस्व विभाग का फरमान, लापरवाही पर होगी सीधी अनुशासनात्मक कार्रवाई..
रायपुर में लिव-इन पार्टनर बना हत्यारा: किसी और से बात करने के शक में B.Ed की छात्रा को उतारा मौत के घाट, 24 घंटे में अरेस्ट
रायपुर में बड़ी वारदात नाकाम: कल्याण ज्वेलर्स में डकैती की साजिश रच रहे 3 बदमाश गिरफ्तार, पिस्टल व चाकू बरामद
छत्तीसगढ़ कैबिनेट बैठक: AI मिशन, BEML प्लांट, ADB ग्रांट और CSPGCL बॉन्ड समेत 7 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर
शिक्षा से विकसित छत्तीसगढ़ तक: मुख्यमंत्री साय ने नीट क्वालीफाई विद्यार्थियों के साथ साझा किया भविष्य का रोडमैप
बिलासपुर : डरा-धमकाकर व ब्लैकमेल कर 14.50 लाख रुपये नगद एवं 450 ग्राम सोने के जेवरात हड़पने वाले 4 शातिर आरोपी गिरफ्तार…
रतनपुर-पेंड्रा मुख्य मार्ग पर पुलिया क्षतिग्रस्त, अमरकंटक जाने वाली गाड़ियाँ डायवर्ट; देखें नए वैकल्पिक रूट..
देर रात 3 बजे डीजे का शोर और पुलिस से झूमा-झटकी: कोतवाली पुलिस की सख्त कार्रवाई, 4 युवक व 3 युवतियां गिरफ्तार







