छत्तीसगढ़

कार में गांजा तस्करी करते गांजा तस्कर गिरफ्तार, आरोपी के कब्जे से 05 किलोग्राम गांजा जप्त..

रायपुर – दिनांक 13.12.2021 को थाना कबीर नगर पुलिस की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि चार पहिया वाहन में सवार एक व्यक्ति जो वाहन में गांजा रखा तथा टाटीबंध की ओर से रिंग रोड होते हुए भनपुरी की ओर जा रहा है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री आकाश राव गिरिपुंजे एवं नगर पुलिस अधीक्षक सुश्री रत्ना सिंह (भा.पु.से.) द्वारा थाना प्रभारी कबीर नगर श्री राजेश सिंह को आरोपी को गांजा के साथ रंगे हाथ पकड़ने निर्देशित किया गया। जिस पर थाना प्रभारी कबीर नगर के नेतृत्व में थाना कबीर नगर पुलिस की टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी को पकड़ने हेतु ट्रैप पार्टी लगाया गया। इसी दौरान पुलिस टीम के सदस्यांे द्वारा उक्त वाहन को सोनडोंगरी नाला के पास चिन्हांकित कर पकड़ा गया। वाहन के अंदर एक व्यक्ति सवार था जिसने पूछताछ में अपना पारस शाह निवासी भनपुरी खमतराई रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा वाहन की तलाशी लेने पर वाहन में मादक पदार्थ गांजा रखा होना पाया गया। जिस पर आरोपी पारस शाह के कब्जे से *लगभग 05 किलो ग्राम गांजा एवं गांजा परिवहन में प्रयुक्त स्विफ्ट कार क्रमांक सी जी/04/के एच/0999 जुमला कीमती लगभग 3,00,000/- (तीन लाख रूपए)* जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना कबीर नगर में अपराध क्रमांक 214/21 धारा 20 बी नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर अग्रिम कार्यवाही किया गया।

आरोपी को पूर्व में भी थाना खमतराई क्षेत्र में अवैध रूप से शराब की तस्करी करते गिरफ्तार कर धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर जेल भेजा गया था।

गिरफ्तार आरोपी – पारस कुमार शाह पिता लखन प्रसाद शाह उम्र 32 वर्ष साकिन अशोक विहार कालोनी भनपुरी थाना खमतराई रायपुर।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!