छत्तीसगढ़

एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट की टीम द्वारा गुम हुए कुल 122 नग मोबाईल फोन को ढूंढ कर मोबाईल फोन स्वामियों को किया गया वापस

रायपुर : गुम मोबाईल फोन की घटना को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रशांत अग्रवाल द्वारा गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री तारकेश्वर पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध श्री अभिषेक माहेश्वरी एवं प्रभारी एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट श्री गिरीश तिवारी को गुम मोबाईल फोन ढूंढ कर बरामद करने हेतु निर्देशित किया गया था।

जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट की टीम द्वारा आवेदकों द्वारा प्रस्तुत गुम मोबाईल फोन के आवेदनों पर गुम हुए मोबाईल फोन को ढूंढने का विशेष अभियान चलाया गया।

एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट की टीम द्वारा विगत कुछ माह पूर्व आवेदकों के गुम हुए कुल 122 नग मोबाईल फोन को रायपुर सहित अन्य जिलों व अन्य राज्यों के अलग – अलग स्थानों से ढूंढ कर बरामद किया गया। *एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट की टीम द्वारा कुल 122 नग मोबाईल फोन कीमती लगभग 26,00,000/- (छब्बीस लाख रूपये)* बरामद कर आज दिनांक 07.05.2022 को मोबाईल फोन उनके स्वामियों के सुपुर्द किया गया।

जिस पर मोबाईल फोन के स्वामियों द्वारा एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट की टीम सहित रायपुर पुलिस की भूरी – भूरी प्रशंसा कर धन्यवाद दिया गया।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!