उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने बुधवार को बिलासपुर में ‘स्वच्छता ही सेवा’ पखवाड़ा के राज्य स्तरीय समापन कार्यक्रम में ‘स्वच्छता परमो धर्मः’ थीम सॉन्ग का वीडियो लॉन्च किया। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग तथा राज्य शहरी विकास अभिकरण (SUDA) द्वारा तैयार कराए गए इस गाने के माध्यम से लोगों को अपने आसपास के परिवेश को स्वच्छ रखने जागरुक और प्रेरित किया गया है। गाने में प्रदेश के शहरों और गांवों को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए नागरिकों से जन भागीदारी बढ़ाने की अपील की गई है। वीडियो सॉन्ग की रिलीज के दौरान विधायक श्री धरम लाल कौशिक, श्री धर्मजीत सिंह और श्री सुशांत शुक्ला, नगरीय प्रशासन विभाग के सचिव डॉ. बसवराजु एस., संचालक श्री कुंदन कुमार और सुडा के सीईओ श्री शशांक पाण्डेय भी मौजूद थे।
Related Articles
छटठी कार्यक्रम में लात घूसा हाथ मुक्का से ताबड़तोड़ प्राण घातक मारपीट कर सीसीरोड़ मे घसीट कर हत्या करने वाले आरोपी गिरफ्तार…
छत्तीसगढ़ में स्कूल एडमिशन के बदले नियम: अब कक्षा पहली में प्रवेश के लिए 6 वर्ष की न्यूनतम आयु अनिवार्य, देखें पूरी गाइड…
बेलतरा ग्रामीण बैंक एवं एटीएम में सेंध लगाकर चोरी करने वाले 5 आरोपियों पर रतनपुर पुलिस बड़ी कार्यवाही…
FOREX ट्रेडिंग में अधिक मुनाफे का झांसा देकर 74 लाख रुपये ठगी करने वाले 2 अंतर्राज्यीय आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार..
छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट : आज से बारिश की गतिविधियां होंगी कमजोर, अब गर्मी और उमस करेगी परेशान, IMD का नया पूर्वानुमान..
मस्तूरी के गिधपुरी स्कूल में ‘अंगना म शिक्षा 5.0’ का भव्य आयोजन, माताओं ने सीखीं बच्चों को पढ़ाने की अनूठी तकनीक
कोरबा का चर्चित ‘राज ज्वेलर्स’ लूट कांड सुलझा: हत्या और दुष्कर्म के आरोपी निकले लुटेरे, 2 गिरफ्तार, 1 अब भी फरार












