छत्तीसगढ़

अवैध मादक पदार्थ गांजा बेचने वाले दंपत्ति गिरफ्तार, डेढ़ किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा जप्त…

जशपुर : कुनकुरी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सुहैल खान एवं उसकी पत्नी शरीफुन निशा दोनों मिलकर कुनकुरी आदर्शनगर, सुकबासुपारा गड़ाकटा में पुड़िया-पुड़िया बनाकर गांजा बेच रहे हैं जिससे छोटे बच्चे नशे के गिरफ्त में आ रहे हैं, सूचना पर कुनकुरी पुलिस द्वारा दिनांक 03-12-2021 को सुहैल खान व उसकी पत्नी को पकड़ने के लिए ग्राहक बनाकर भेजा गया जो सुहैल खान के घर में गांजा का होना पाया गया जिस पर तत्काल पुलिस टीम के द्वारा सुहैल खान व उसकी पत्नी शरीफुन निशा निवासी-बेन्दरभदरा के घर की तलाशी ली गई जहॉं से डेढ़ किलोग्राम गांजा जप्त किया गया एवं आरोपियों के विरूद्ध अवैध मादक पदार्थ गांजा रखने के अपराध में थाना-कुनकुरी में अपराध क्रमांक 160/21 धारा 20B NDPS Act अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपीगण 1. सुहैल खान उम्र 48 वर्ष व 2. शरीफुन खान उम्र 38 वर्ष निवासी-बेन्दरभदरा थाना-कुनकुरी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर मान्नीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

प्रकरण की विवेचना कार्यवाही व अवैध मादक पदार्थ गांजा जप्त करने तथा आरोपियों को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी कुनकुरी उप निरीक्षक भास्कर शर्मा, स0उ0नि0 बैजन्ती किण्डों, आरक्षक प्रमोद रौतिया, विनोद तिर्की, रूद्रमणी यादव, युधिष्ठिर यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!