छत्तीसगढ़

चारपहिया वाहन में गांजा के साथ पकड़ा गया आरोपी को रंगेहाथ….

रायपुर : दिनांक 20.10.24 को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना आमानाका क्षेत्रांतर्गत इस्कॉन मंदिर के सामने जी.ई. रोड के पास चारपहिया वाहन में सवार एक व्यक्ति अपने पास गांजा रखा है तथा कहीं जाने की फिराक में है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री दौलत राम पोर्ते, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम श्री संदीप मित्तल, नगर पुलिस अधीक्षक आजाद चौक श्री अमन झा (भापुसे) एवं उप पुलिस अधीक्षक क्राईम श्री संजय सिंह द्वारा प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना प्रभारी आमानाका को सूचना की तस्दीक कर आरोपी को गांजा के साथ रंगे हाथ पकड़ने निर्देशित किया गया। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना आमानाका पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये चारपहिया वाहन एवं हुलिये के व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम ओमप्रकाश तिवारी उर्फ नीरज निवासी कबीर नगर रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा चारपहिया वाहन की तलाशी लेने पर वाहन में गांजा रखा होना पाया गया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी ओमप्रकाश तिवारी उर्फ नीरज को गिरफ्तार कर उसके *कब्जे से 18 किलो 500 ग्राम गांजा कीमती लगभग 1,50,000/- रूपये तथा घटना में प्रयुक्त 01 नग मोबाईल फोन एवं 01 नग चारपहिया वाहन क्रमांक सी जी/04/एच सी/1057 जुमला कीमती लगभग 6,50,000/- रूपये जप्त* कर आरोपी के विरूद्ध थाना आमानाका में अपराध क्रमांक 375/2024 धारा 20बी नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई।

गिरफ्तार आरोपी- ओमप्रकाश तिवारी उर्फ नीरज पिता जीतेन्द्र तिवारी उम्र 31 साल निवासी आर.डी.ए. कॉलोनी मकान नंबर 101 हिरापुर वीर सावरकर नगर कबीर नगर थाना कबीर नगर जिला रायपुर।

 

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!