फरसगांव : दिनांक 23.10.2024 को प्रार्थी संजय साहु निवासी फरसगांव में थाना आकर मर्ग इन्टीमेशन रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसकी भतीजी कु. पल्लवी साहु उम्र 22 वर्ष ने दिनांक 23.10.2024 को अपने घर के अन्दर म्यार में चुनरी से फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है कि रिपोर्ट पर मर्ग क्रमांक 100/2024 धारा 194 बीएनएसएस. कायम कर जाँच के दौरान प्रत्यक्षदर्शी गवाह एवं अन्य साक्ष्य के आधार पर आरोपी युवराज साहु द्वारा मृतिका को शादी का प्रलोभन देकर पिछले 06 वर्शो से रिलेशनशिप रखना व प्यार में धोखा एवं धमकी देने से प्रताड़ित होने तथा आत्महत्या के लिए मजबूर करने का पर्याप्त साक्ष्य सबूत पाये जाने से आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 156/2024 धारा 108 बीएनएस. का अपराध घटित होने पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुये। श्रीमान पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव श्री येदुवल्ली अक्षय कुमार के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कौशलेन्द्र देव पटेल के मार्गदर्शन में तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी फरसगांव श्री अनिल कुमार विश्वकर्मा के पर्यवेक्षण में थाना फरसगांव पुलिस द्वारा मृतिका को न्याय देने के लिए आवश्यक कार्यवाही कर आरोपी युवराज साहु पिता भुनेश्वर उर्फ भुनेश साहु उम्र 21 वर्ष निवासी विश्रामपुरी बाजारपारा थाना विश्रामपुरी जिला कोण्डागांव छ.ग. को दिनांक 08.11.2024 के 16.50 बजे गिरफ्तार कर आज दिनांक 09.11.2024 को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजी जा रही है।
Related Articles
छत्तीसगढ़ में स्कूल एडमिशन के बदले नियम: अब कक्षा पहली में प्रवेश के लिए 6 वर्ष की न्यूनतम आयु अनिवार्य, देखें पूरी गाइड…
बेलतरा ग्रामीण बैंक एवं एटीएम में सेंध लगाकर चोरी करने वाले 5 आरोपियों पर रतनपुर पुलिस बड़ी कार्यवाही…
FOREX ट्रेडिंग में अधिक मुनाफे का झांसा देकर 74 लाख रुपये ठगी करने वाले 2 अंतर्राज्यीय आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार..
छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट : आज से बारिश की गतिविधियां होंगी कमजोर, अब गर्मी और उमस करेगी परेशान, IMD का नया पूर्वानुमान..
मस्तूरी के गिधपुरी स्कूल में ‘अंगना म शिक्षा 5.0’ का भव्य आयोजन, माताओं ने सीखीं बच्चों को पढ़ाने की अनूठी तकनीक
कोरबा का चर्चित ‘राज ज्वेलर्स’ लूट कांड सुलझा: हत्या और दुष्कर्म के आरोपी निकले लुटेरे, 2 गिरफ्तार, 1 अब भी फरार













