छत्तीसगढ़

1 क्विंटल से अधिक गांजा की तस्करी करते आरोपी गिरफ्तार..

रायपुर : दिनांक 17.11.2024 को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट अंतर्गत गठित नारकोटिक सेल की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति चारपहिया वाहन में गांजा रखा है तथा रायपुर होते हुए दुर्ग जा रहा है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री डी.आर. पोर्ते, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम श्री संदीप मित्तल, नगर पुलिस अधीक्षक आजाद चौक श्री अमन झा (भापुसे) तथा उप पुलिस अधीक्षक क्राईम श्री संजय सिंह द्वारा प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना प्रभारी आमानाका को आरोपी को गांजा के साथ रंगेहाथ गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा थाना आमानाका पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा नदंनवन रोड चंदनडीह चावडा बाग के सामने नाकाबंदी किया गया। मुखबीर द्वारा बताये चारपहिया वाहन को आता देख टीम के सदस्यों द्वारा चारपहिया वाहन को रोकवाया गया। चारपहिया वाहन में एक व्यक्ति सवार था, पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम तुलसी राम साहू निवासी दुर्ग का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा वाहन की तलाशी लेने पर चारपहिया वाहन की डिक्की में गांजा रखा होना पाया गया।

जिस पर आरोपी तुलसी राम साहू को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 103 किलो गांजा तथा गांजा तस्करी में प्रयुक्त चारपहिया वाहन आई 20 क्रमांक सीजी/04/एलटी/0770 जुमला कीमती लगभग 16,50,000/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना आमानाका में अपराध क्रमांक 405/24 धारा 20बी नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी- तुलसी राम साहू पिता स्व खेदुराम साहु उम्र 51 साल निवासी सांईनगर बघेरा वार्ड क्रमाक 55 थाना पुलगांव जिला दुर्ग।

 

 

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!