छत्तीसगढ़

बालोद : हत्या के प्रयास करने वाले आरोपीयो को पुलिस ने किया गिरफतार…

बालोद : दिनांक 02.11.2024 को रात्रि करीबन 12/15 वजे घटना स्थल रामनगर कलामंच के पास ग्राम टेकापार में सांस्कृतिक कार्यक्रम हो रहा था, कार्यक्रम के दौरान गांव के खिलेश चिल्ला रहा था, जिसे प्रार्थी सतीश कुमार यादव निवासी टेकापार द्वारा चिल्लाने से मना करने पर खिलेश पटेल व उसके साथी रोहन जोशी, और विधि से संघर्षरत बालक तीनों एक राय होकर मां बहन की गंदी गंदी अश्लील गालियां देकर जान से मारने की धमकी देते हुए प्रार्थी सतीश कुमार यादव को हाथ मुक्का से व खिलेश पटेल ने धारधार हथियार से वार कर चोट पहुँचाना बताने कि रिपोर्ट पर थाना बालोद में अपराध क्रमांक 564/24 धारा 296, 351(2), 118(1), 3(5), पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान प्रार्थी एवं गवाहों का कथन व प्रार्थी का डॉक्टरी मुलाहिजा के आधार पर प्रार्थी को आई चोट ग्रेभियस होने से धारा 109 (1) बीएनएस का अपराध घटित होना पाये जाने पर प्रकरण में धारा 109(1) बीएनएस जोड़कर आरोपिगण का पता तलाश उनके निवास स्थान में किया गया, आरोपी खिलेश पटेल को पुछताछ करने से घटना में प्रयुक्त की गई, एक थर्माकोल कटर ब्लेड की जप्ती कार्यवाही कर आरोपीगण खिलेश पटेल, रोहन कुमार जोशी उर्फ छोटू एवं अन्य आरोपी विधि से संघर्षरत् बालक होने व धारा सदर का अपराध घटित करना सबूत पाये जाने से दिनांक 18.11.2024 को गिरफतार कर न्यायिक रिमांड भेजा गया है

आरोपीगण का नाम

01.खिलेश पटेल पिता निर्भय पटेल उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम टेकापार थाना व जिला बालोद(छ.ग.)

02.रोहन कुमार जोशी उर्फ छोटू पिता नरेन्द्र कुमार जोशी उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम टेकापार थाना व जिला बालोद (छ.ग.)

03.विधि से संघर्षरत् बालक

 

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!