खेल/स्पोर्ट्सछत्तीसगढ़

बड़ी खबर: सचिन तेंदुलकर अस्पताल में भर्ती, कुछ दिन पहले हुआ था कोरोना…

कोरोना संक्रमण से जूझ रहे महान किक्रेटर सचिन तेंदुलकर अस्पताल में भर्ती हुए हैं. तेंदुलकर 27 मार्च को कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे. कोरोना संक्रमित होने के बाद सचिन ने खुद को होम क्वारंटीन कर लिया था. हालांकि अब वह डॉक्टर की सलाह पर अस्पताल में अपना इलाज कराएंगे. इस बात की जानकारी सचिन ने खुद ट्वीट के जरिए दी है. उन्होंने हाल ही रायपुर में पूर्व क्रिकेटरों के ‘रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज चैलेंज’ टूर्नामेंट में भाग लिया था.

सचिन ने ट्वीट किया, ‘आपकी प्रार्थनाओं के लिए धन्यवाद. चिकित्सीय सलाह के तहत एहतियात के तौर पर मुझे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मुझे कुछ दिनों में घर वापस आने की उम्मीद है. ध्यान रखें और सभी को सुरक्षित रखें. हमारे विश्व कप की 10वीं वर्षगांठ पर सभी भारतीयों और मेरे साथियों को बधाई.’

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!