कोरोना अपडेटखेल/स्पोर्ट्समनोरंजन

सुरेश रैना-गुरु रंधावा सहित कई सितारे मुंबई के नाइट क्लब में पार्टी करते गिरफ्तार, बाद में जमानत पर छूटे..

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए बेल ? आइकन को दबाये

मुंबई के एक क्लब में पार्टी कर रहे करीब 34 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. जानकारी के मुताबिक, जिन 34 लोगों को गिरफ्तार किया गया उनमें क्रिकेटर सुरेश रैना, गायक गुरु रंधावा समेत अन्य लोग शामिल थे. हालांकि, सुरेश रैना और गुरु रंधावा को बाद में जमानत मिल गई.

दरअसल, मुंबई के ड्रेगन फ्लाई नाम के एक पब में कोरोना के नियमों का पालन न करते हुए कई लोग पकड़े गए थे. रैना पर धारा 188 के तहत मामला दर्ज किया गया है.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुरेश रैना और सिंगर सिंगर गुरु रंधावा को मुंबई एयरपोर्ट के पास मुंबई ड्रेगनफ्लाई क्लब से गिरफ्तार किया गया था. हालांकि, उन्हें जमानत मिल चुकी है. अभिनेत्री सुजैन खान भी इस पार्टी में शामिल थी. मुंबई पुलिस ने सूचना मिलने पर क्लब पर छापा मारा, तो सुरेश रैना और गुरु रंधावा तो पकड़े गए, लेकिन बाकी सितारे भाग निकले.

जानकारी के मुताबिक मुंबई में कोविड और लॉकडाउन नियमों के तहत पब को खोले रखने का अधिकतम समय रात 11:30 बजे तय है. लेकिन जिस पब में ये लोग पार्टी कर रहे थे, वो सुबह 4 बजे तक खुला हुआ था. इस रेड में कुल 34 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें 7 होटल स्टाफ भी शामिल हैं।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!