रतनपुर : दिनॉक 28/11/2026 को प्रार्थिया थाना रतनपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि प्रार्थिया दिनाँक 28/11/2026 को सुबह 07:30 बजे प्रार्थिया के पति पूजा करने के लिये मंदिर गये थे, प्रार्थिया अपने घर में अकेली थी, पड़ोस का रहने वाला राजकुमार यादव प्रार्थिया को घर में अकेली देखकर, घर अंदर घुसकर बुरी नीयत से पीछे से पकड़कर छेड़छाड़ करने लगा, प्रार्थिया के चिल्लाने पर आरोपी वहाँ से भाग गया, कि प्रार्थिया की रिपोर्ट पर महिला संबंधी गंभीर अपराध होने से थाना प्रभारी निलेश पाण्डेय द्वारा आरोपी की पतासाजी एवं गिरफ्तारी हेतु टीम गठित कर, त्वरित कार्यवाही करते हुये आरोपी राजकुमार यादव के घर में दबिश देकर आरोपी को पकड़कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
गिरफ्तार आरोपी :- 1. राजकुमार यादव पिता स्व. प्यारेलाल यादव उम्र 60 वर्ष निवासी बुढ़ामहादेवपारा रतनपुर थाना रतनपुर जिला बिलासपुर छ.ग.।




















