छत्तीसगढ़

ज्वेलर्स शॉप में डकैती का प्रयास करने वाले 3 आरोपी एवं विधि के साथ संघर्षरत 1 बालक एवं 1 बालिका सहित कुल 5 गिरफ्तार…

रायपुर – प्रार्थी सुरेश ढ़ीमन ने थाना खमतराई में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह सदर बाजार, रायपुर में रहता है तथा खमतराई श्रीनगर में सुरेश ज्वेलर्स नाम से ज्वेलरी दुकान को संचालित करता है। प्रार्थी 13.11.2026 को रात्रि अपने ज्वेलरी दुकान में ताला लगाकर अपने घर के काम से बाहर चले गया था। दिनांक 18.11.2026 को प्रार्थी जब वापस आया तो सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेज के अवलोकन में उसे ज्ञात हुआ कि दिनांक 17.11.26 की रात्रि करीबन 12.00 बजे अज्ञात आरोपियों द्वारा सुनियोजित तरीके से उसके ज्वेलरी दुकान के बाहर लगे सी.सी.टी.व्ही कैमरे के ऊपर कागज चिपका कर उसे ढ़क दिया गया था एवं गैस कटर की सहायता से दुकान के ताले को काट दिया गया था, किन्तु किसी कारणवश उक्त अज्ञात आरोपी चोरी की घटना को अंजाम देने में असफल रहे। जिस पर अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध चोरी का प्रयास करने पर उनके विरूद्ध थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 1256/26 धारा 331(4), 305, 62 बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

घटना को पुलिस उपायुक्त (क्राईम एवं साईबर) श्री स्मृतिक राजनाला एवं पुलिस उपायुक्त (उत्तर क्षेत्र) श्रीमती दीपमाला कश्यप द्वारा गंभीरता से लेते हुए अधीनस्थ अधिकारियों को सूचना की तस्दीक कर तत्काल आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना खमतराई पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थी तथा आस-पास के लोगों से विस्तृत पूछताछ कर अज्ञात अरोपी की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा घटना स्थल तथा उसके आस-पास लगे सी.सी.टी.व्ही कैमरों का अवलोकन करने के साथ-साथ मुखबीर के माध्यम से भी अज्ञात आरोपियों को चिन्हांकित करने के प्रयास किये जा रहे थे।

इसी दौरान टीम के सदस्यों घटना में संलिप्त आरोपियों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा खमतराई निवासी वासुदेव सरकार, गुंजन बार तथा श्रीमती नाज नौशाद की पतासाजी कर पकड़कर, घटना के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर उनके द्वारा अपने साथी 01 बालक एवं बालिका जो विधि के साथ संघर्षत है के साथ मिलकर चोरी की उक्त घटना को अंजाम देना स्वीकार किया गया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा प्ररकण में संलिप्त विधि के साथ संघर्षत बालक एवं बालिका की भी पतासाजी कर पकड़ा गया।

प्रकरण में डकैती का प्रयास के साक्ष्य पाये जाने पर सभी आरोपी/अपचारियो के विरूद्ध धारा 310(4) बी.एन.एस. जोड़ी जाकर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

सभी पांचो को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 नग दोपहिया वाहन, गैस सिलेण्डर लोहे का कटर मशीन, हेल्मेट, 04 नग मोबाईल फोन तथा अन्य आलाजरब जप्त कर सभी के विरूद्ध थाना में कार्यवाही किया गया है।

गिरफ्तार– 01. वासुदेव सरकार पिता बाबूलाल सरकार उम्र 25 साल साकिन शिवानंद नगर सेक्टर 01 जैना कालोनी थाना खमतराई जिला रायपुर।

02. गुंजन बार पिता गौतम बार उम्र 18 साल साकिन नेहरू नगर कालोनी पानी टंकी के पास माहेश श्रीराम पुर थाना श्रीराम पुर जिला हुगली पश्चिम बंगाल हॉल वासुदेव सरकार का मकान शिवानंद नगर सेक्टर 01 जैना कालोनी थाना खमतराई जिला रायपुर

03. श्रीमति नाज नौशाद सनादी पति नौशाद सलाउद्दीन सनादी उम्र 34 साल साकिन शिवानंद नगर सेक्टर 01 जेना कालोनी थाना खमतराई जिला रायपुर

04. विधि के साथ संघर्षरत 01 बालक एवं 01 बालिका।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!