छत्तीसगढ़

बलात्कार के आरोपी द्वारा जमानत मिलने के बाद पीड़िता के घर में घुसकर केस वापस लेने की धमकी देकर, कर रहा था मारपीट, आरोपी को तत्काल किया गया गिरफ्तार…

बिलासपुर : प्रार्थीया रिपोर्ट दर्ज करायी कि आरोपी किशन पटेल को बलात्कार के प्रकरण में जमानत मिलने के पश्चात् दिनांक 07.09.2024 को रात्रि 08.00 बजे अचानक प्रार्थीया के घर मे घुसकर प्रार्थीया को धमकी देने लगा और कहने लगा कि तू अपना केश वापस ले वरना तुझे एवं तेरे बच्चे को जान से मार डालूंगा कहते हुए मारपीट करने लगा। उसी दौरान प्रार्थीया के ढाई वर्षीय बच्चे के साथ मारपीट किया जिससे बच्चे के गुप्तांग मे चोट लगी और प्रार्थीया को धमकी देते हुए कहने लगा है तू हल्ला करेगी तो तेरे को अभी जान से मार दूंगा। घटना के पश्चात् प्रार्थीया डर गयी और अपने घर से बाहर अपने सहेली के घर बच्चे को लेकर चली गयी

आरोपी पुनः आकर प्रार्थीया व उसके बच्चे के साथ कोई अप्रिय घटना घटित न करे इसके पश्चात् प्रार्थीया बच्चे को लेकर ईलाज हेतु सिम्स अस्पताल गयी जहां डॉक्टर द्वारा जांच के उपरान्त बच्चे को वापस घर भेज दिया गया

आरोपी के द्वारा दिए गए धमकी के अनुरूप पुनः घटना घटित कर सकता है।

नाम गिरफ्तार आरोपी – किशन पटेल पिता स्व. रामनारायण पटेल उम्र 26 वर्ष साकिन ग्राम मंगला नवीन चौक थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर (छ.ग.)

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!