छत्तीसगढ़

अवैध रूप से देशी कट्टा रखकर घूम रहे आरोपी गिरफ्तार….

जशपुर : आज दिनांक 06.09.2024 को मुखबीर से सूचना मिला कि विरेन्द्र भगत उर्फ लड्डू निवासी नवाटोली एक नीला रंग का बैग में देषी कट्टा रखकर गिरांग मोड़ तिराहा NH-43 के पास झारखंड जाने के लिये बस का इंतजार कर रहा है, इस सूचना पर तत्काल सिटी कोतवाली जशपुर से निरीक्षक रविशंकर तिवारी के नेतृत्व में टीम बनाकर कार्यवाही हेतु रवाना हुये, टीम द्वारा मुखबीर के बतायेनुसार जगह पर जाकर दबिश देकर घेराबंदी कर अभिरक्षा में लेकर उसके बैग की तलाशी लेने पर 01 देषी कट्टा एवं 01 नग कारतूस मिलने पर जप्त कर आरोपी को अभिरक्षा में लेकर थाना लाया गया। आरोपी विरेन्द्र भगत उम्र 28 साल निवासी नवाटोली जशपुर का कृत्य धारा 25 आर्म्स एक्ट का पाये जाने से उसे दिनांक 06.09.2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह द्वारा कहा गया है कि:-“आरोपी विरेन्द्र भगत उर्फ लड्डू निवासी नवाटोली को अवैध रूप से देशी कट्टा, कारतूस रखने के आरोप में गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है, अपने आस-पास किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियां परिलक्षित हो तो तत्काल पुलिस को सूचित करें, ताकि समय रहते कार्यवाही की जा सके।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!