छत्तीसगढ़

नाबालिग साली को घर में अकेला पाकर उससे दुष्कर्म करने के आरोपी को किया गिरफ्तार, भेजा गया जेल..

जशपुर : दिनांक 30.08.2024 के दोपहर में 17 वर्षीय नाबालिग पीडिता अपने घर का दरवाजा बंद करके आराम कर रही थी, इसी दौरान पड़ोस गांव का रहने वाला रामनारायण ठाकुर इसके घर में अकेला होना जानकर जबरदस्ती घर में प्रवेश किया एवं पानी पीने के लिये मांगा, इसके बाद वह पीड़िता को जबरदस्ती एक दूसरे कमरे में ले जाकर दुष्कर्म किया एवं वहां से फरार हो गया। आरोपी पूर्व से इसके घर में आना-जाना करता था। रिपोर्ट पर थाना पत्थलगांव में धारा 64(1), 332(ख) बी.एन.एस. एवं धारा 4 पाॅक्सो एक्ट का अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया। आरोपी रामनारायण ठाकुर घटना घटित कर फरार चल रहा था।

विवेचना दौरान मुखबीर सूचना पर कार्यवाही करते हुये सीतापुर क्षेत्र से उक्त आरोपी को गिरफ्तार किया गया, पूछताछ में उक्त आरोपी ने अपराध घटित करना स्वीकार किया है। आरोपी रामनारायण ठाकुर उम्र 43 साल निवासी खारढोढ़ी थाना पत्थलगांव के विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने पर उसे दिनांक 01.09.2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

 

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!