छत्तीसगढ़

मस्तूरी : पुरानी रंजिश को लेकर कुल्हाडी से हत्या करने के नियत से प्राण घातक हमला करने वाला आरोपी गिरफतार..

मस्तूरी : प्रार्थी जितेन्द्र बघेल दिनांक 26.08.2024 को थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 25.08.2024 को रात्रि में अपने साथी विजय और अनिल के साथ मो० सा० में क्लीन कोल इंडस्ट्री प्राइवेट लिमिटेड गतौरा से ड्यूटी कर वापस आ रहा था। रास्ते में रेल्वे ओवरब्रिज गतौरा के पास आरोपी सुरेश पाल निवासी ढेका थाना तोरवा जिला बिलासपुर ने तुम मुझे डीजल चोरी के इल्जाम लगवाकर काम से निकलवाये हो कहकर हाथ में रखे कुल्हाड़ी से प्रार्थी को हत्या करने की नीयत से प्राण घातक हमला कर दिया था।

जिससे प्रार्थी के बायें हाथ में गंभीर चोट लगी थी। प्रार्थी के रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह द्वारा आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करने निर्देशित किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती अर्चना झा एवं सीएसपी श्री सिद्धार्थ बघेल से दिशा निर्देश प्राप्त कर आरोपी की पतासाजी की जा रही थी। विवेचना के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी सुरेश पाल पिता महेन्द्र पाल उम्र 26 साल साकिन ढेका नयापारा थाना तोरवा जिला बिलासपुर छ०ग० अपने रिश्तेदार के यहां छुपा हुआ है। सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी मस्तूरी निरी अवनीश पासवान के नेतृत्व में पुलिस टीम बनाकर आरोपी को उसके रिश्तेदार के घर दबिश देकर पकड़ा गया। आरोपी सुरेश पाल द्वारा घटना में प्रयुक्त एक लकड़ी का बेत लगा कुल्हाड़ी एव मोटर सायकल को पेश करने पर जप्त किया गया। आरोपी दिनांक घटना को अपराध घटित करना स्वीकार करने पर आरोपी को आज दिनाक 29.08.2024 को विधिवत गिरफतार किया गया है। जिसे न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!