छत्तीसगढ़

पिस्टल, देशी कट्टा एवं अन्य हथियारों के साथ 11 हथियारबंद आदतन आरोपियो एवं गुण्डा बदमाशों को पकड़ने में बिलासपुर पुलिस को मिली सफलता…

बिलासपुर : दिनाँक 23/08/2024 को मुखबीर से सूचना मिली कि मिनीबस्ती जरहाभाठा निवासी स्वराज कुर्रे व अन्य जतिया तालाब सुलभ के पास बैठे है पिस्टल देशी कट्टा एवं धारदार हथियार रखे है एवं गंभीर घटना घटित करने के फिराक में है। सूचना के संबंध में श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) को अवगत कराया गया। पुलिस अधीक्षक महोदय से आदेश प्राप्त कर एसीसीयू टीम एवं थाना सिविल लाईन की संयुक्त टीम बनाकर आवश्यक दिशा निदेश मिनीबस्ती जरहाभाठा जतिया तालाब सुलभ के आसपास के क्षेत्र को सावधानी पूर्वक चारो तरफ से घेराबंदी करते हुए मौके पर दबिश दी गई तभी पुलिस को देखकर आरोपीगण भागने लगे जिन्हे दौडाकर साावधानी पूर्वक पकड़कर पूछताछ किया गया ,पूछताछ परं स्वराज कुर्रे द्वारा बताया गया कि पिस्टल एवं कारतूस को धीरेन्द्र सिंह तोमर निवासी अवधपुरी भोपाल म0प्र0 से खरीदना तथा अपने ससुराल घर में छिपाकर रखना बताया एवं अन्य आरोपी मोनू उर्फ पृथ्वी राज ठाकुर, भोलू उर्फ सुमित जायसवाल व विजय कुमार तोमर से पूछताछ पर उनके द्वारा भी धीरेन्द्र सिंह तोमर निवासी अवधपुरी भोपाल म0प्र0 से हथियार खरीदना बताये। स्वराज कुर्रे अपने अन्य साथी राज उर्फ बडे सिदार, मनोज कोसले, दिलीप बंजारे, विकास उर्फ विक्की बंजारे, सुभाश कुर्रे, रितेश उर्फ चिटू अग्रवाल, अष्वनी उर्फ राजा रात्रे के साथ मिलकर नेहरु चैक एटीएम में डकैती करने की योजना बनाने की बात बताये। सभी के मेमोरेण्डम के आधार पर आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है एवं उनसे 01 नग पिस्टल 02 नग मैगजीन, 09 नग जिन्दा कारतूस 06 नग देशी कट्टा, 02 नग मैगजीन, 10 नग जिंदा कारतूस, 01 नग तलवार, 01 नग चाकू, 02 नग फरसा, 10 नग मोबाईल, 01 मारूति वेगनआर कार को किया गया जप्त।

नाम गिरफ्तार आरोपी:-

01. स्वराज कुर्रे उर्फ कांदा पिता छन्नू कुर्रे उम्र 19 वर्ष निवासी मिनी बस्ती जरहाभाठा थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर छ0ग0।

02. राज उर्फ बडे सिदार पिता वासुदेव उम्र 39 वर्ष सिदार निवासी मिनी बस्ती जरहाभाठा थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर छ0ग0।

03. मनोज कोशले उर्फ महराज कोशले पिता भुखउ कोशले उम्र 42 वर्ष निवासी मिनी बस्ती जरहाभाठा थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर छ0ग0।

04. दिलीप बंजारे पिता कृष्णा बंजारे उम्र 36 वर्ष निवासी मिनी बस्ती जरहाभाठा थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर छ0ग0।

05. विकास उर्फ विक्की बंजारे पिता कृष्णा बंजारे उम्र 24 वर्ष निवासी मिनी बस्ती जरहाभाठा थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर छ0ग0।

06. सुभाष कुर्रे उर्फ उडिया पिता छन्नू कुर्रे उम्र 22 वर्ष निवासी मिनी बस्ती जरहाभाठा थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर छ0ग0।

07. रितेश उर्फ चिन्टू अग्रवाल पिता धनष्याम उम्र 28 वर्ष निवासी कम्पनी गार्डन के सामने मस्जिद गली थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर छ0ग0।

08. अश्वनी रात्रे उर्फ राजा पिता सतीश रात्रे उम्र 25 वर्ष निवासी शिवनाथ मार्ग जरहाभाठा थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर छ0ग0।

09. विजय कुमार तौमर पिता बुधसिंह तौमर उम्र 62 वर्ष निवासी नगोड़ सतना म0प्र0।

10. मोनू उर्फ पृथ्वी राज ठाकुर पिता प्रमोद सिंह उम्र 27 वर्ष निवासी नया बस स्टैण्ड तिफरा थाना सिरगिट्टी जिला बिलासपुर छ0ग0।

11. सुमित जायसवाल उर्फ भोलू पिता मुन्ना जायसवाल उम्र 34 वर्ष निवासी जबड़ापारा सरकण्डा थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर छ0ग0।

बरामद संपत्ति:-

01 नग पिस्टल,

06 नग देशी कट्टा,

02 नग मैगजीन,

10 नग जिंदा कारतूस,

01 नग तलवार, 01 नग चाकू , 02 नग फरसा,

10 नग मोबाईल

01 मारूति वेगनआर कार किया गया जप्त।

 

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!