Uncategorized

किसानों के 2 लाख रुपए तक कर्ज माफी का ऐलान, किसानों का 31000 करोड़ रूपए का कर्ज माफ…

किसानों को बड़ी सौगात मिलने वाली है. तेलंगाना के सीएम ए रेवंत रेड्डी ने किसानों के दो लाख रुपये के कर्ज को माफ करने का ऐलान किया है. उन्होंने कहा, किसानों के लिए दो लाख रुपये की कर्ज माफी जल्द ही लागू की जाएगी.l

मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने राज्य मंत्रिमंडल की बैठक के बाद कहा कि 11 दिसंबर 2018 से 9 दिसंबर 2023 के बीच जिन किसानों ने दो लाख रुपये तक का कर्ज लिया है, उन्हें एकमुश्त माफ कर दिया जाएगा

मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने कहा कि पात्रता शर्तों सहित ऋण माफी का विवरण जल्द ही एक सरकारी आदेश (जीओ) के द्वारा घोषित कर दिया जाएगा राज्य सरकार पर पड़ने वाले आर्थिक बोझ को लेकर सीएम रेड्डी ने कहा कि कर्ज माफी से राज्य के खजाने पर लगभग 31,000 करोड़ रुपये का बोझ पड़ेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछली BRS सरकार ने एक लाख रुपये की कर्ज माफी के अपने वादे को ईमानदारी से लागू नहीं करके किसानों और खेती को संकट में डाल दिया था। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार दो लाख रुपये के कृषि ऋण माफी के अपने चुनावी वादे को पूरा कर रही है।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!