Uncategorized

रायपुर : दोपहिया वाहन में घुम-घुम कर मोबाईल फोन छीनने/चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार..

रायपुर – आरोपी सदर बाजार सराफा लाइन मैं प्राइवेट नौकरी करता था जो अपने नौकरी के दौरान अपने वाहन वाइट एक्टिवा क्रमांक CG 07 LX 5577 मैं सवार होकर घूम फिरकर शहर में मोबाइल चोरी करता था मुखबिर की सूचना पर पकड़े जाने पर अपने पास 5 नग मोबाइल फोन होना बताया आज़ाद चौक में दिनांक 25.01.2022 को अपराध क्रमांक 02/22 धारा 41 (1+4)379 दप्रस. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

आरोपी द्वारा उक्त घटना को कारित करने के अलावा दोपहिया वाहन में घुम – घुम कर शहर के अलग – अलग स्थानों से इसी तरीका वारदात के आधार पर 05 नग मोबाईल फोन छीनना/चोरी करना भी बताया गया। आरोपी की निशानदेही पर उसके कब्जे से मोटर सायकल जप्त किया गया है। आरोपी के कब्जे से जप्त शेष *05 नग मोबाईल फोन में आरोपी के विरूद्ध पृथक से धारा 41(1+4)/379 दप्रस. के तहत् कार्यवाही किया गया है। कूल जब्ती मसूरका रकम*179000/-

गिरफ्तार आरोपी समीर खान उर्फ मुख्तार खान पिता अब्दुल गफ्फार खान उम्र 24 वर्ष साकिन बोरियाखुर्द आरडीए कॉलोनी ब्लॉक नंबर P मकान नंबर 412 थाना टिकरापारा रायपुर

कार्यवाही में थाना आजाद चौक से SHO रवि शंकर तिवारी उनि. गुलाब सिंह ठाकुर,आरक्षक किशोर सिंह राजपूत दीपक सेन भोजराज सोनवानी अभिषेक पांडे निरधर कुंजाम देवचरण साहू की महत्वपूर्ण भूमिंका रहीं।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!