Uncategorized

बड़ी घोषणा: एक जनवरी से 450 रुपये में मिलेगा घरेलू गैस सिलेंडर….

बीजेपी ने चुनावी वादा पूरा करते हुए 1 जनवरी 2024 से उज्जवला गैस सिलेंडर 450 रुपये में देने की घोषणा कर दी है. राजस्थान में अभी तक ये सिलेंडर 500 रुपये में दिए जा रहे थे. बुधवार को टोंक में विकसति भारत संकल्प यात्रा के शिवार में शामिल हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इसकी घोषणा करते हुए कहा कि संकल्प पत्र के वादे के तहत योजना प्रदेश में लागू की जाएगी. 

दरअसल, राजस्थान में चुनाव प्रचार के दौरान बीजेपी के संकल्प पत्र में तमाम वादों में उज्जवला योजना के लाभार्थियों को गैस सिलेंडर 450 रुपये में देने भी शामिल था. पार्टी ने घोषणा पत्र में शामिल सभी वादों को मोदी की गारंटी के तौर पर प्रचारित किया था. अब इसी को पूरा करते हुए बीजेपी ने उज्जवला योजना के लाभार्थियों के लिए ये घोषणा की है

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!