लैलूंगा : दिनांक 17/12/2023 को एसडीओपी धरमजयगढ़ श्री दीपक मिश्रा के साथ धरमजयगढ़ डिवीजन के सभी थाना प्रभारियों की अपराध समीक्षा बैठक लेकर क्षेत्र में अवैध शराब, गांजा, नशीली दवाओं की अवैध खरीदी-बिक्री पर मुखबिर लगाकर प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए गए थे, निर्देशों के पालन में थाना प्रभारी लैलूंगा निरीक्षक मोहन भारद्वाज द्वारा एसडीओपी धरमजयगढ़ के मार्गदर्शन पर थाना क्षेत्र में लगाए गए मुखबिर को सक्रिय कर सूचनाएं देने निर्देशित किया गया जिस पर थाना प्रभारी लैलूंगा को मुखबिर से सूचना मिला कि की भेलवाटोली का नीलमणी यादव क्षेत्र में अवैध बिक्री के लिए उड़ीसा से गांजा लेकर आता है और आज भी गांजा लेने ओड़िसा गया है जो भेलवांटोली जंगल रास्ता से खम्हार की ओर आ रहा है । तत्काल थाना प्रभारी द्वारा सहायक उप निरीक्षक चंदन सिंह नेताम के हमराह स्टाफ को ब्रीफ कर रेड कार्यवाही के लिए रवाना किया गया । लैलूंगा पुलिस की टीम द्वारा भेलवाटोली जंगल में घेराबंदी कर एक व्यक्ति को बोरी में पैदल कुछ संदिग्ध सामग्री ले जाते हुए रोका गया जिसे पुलिस कार्यवाही की जानकारी देकर उसके कब्जे में रखे प्लास्टिक बोरे की विधिवत तलाशी ली गई जिसके अंदर 15 नग खाकी रंग के पेपर से लिपटा हुआ मादक पदार्थ गांजा पाया गया, प्रत्येक पैकेट में एक-एक किलो गांजा जुमला 15 किलो कीमती 1,80,000 रुपए का गांजा बरामद हुआ जिस संबंध में आरोपी से पूछताछ करने पर कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया । आरोपी का कृत्य धारा 20 (बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पाए जाने पर आरोपी नीलमणी यादव पिता अंगद राम यादव उम्र 41 साल साकिन भेलवांटोली थाना लैलूंगा को मय मादक पदार्थ गांजा के थाना लैलूंगा लाया गया । आरोपी पर थाना लैलूंगा में एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपी को आज दिनांक 18.12.2023 को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है ।
Related Articles
अमेरिका-ईरान शांति वार्ता विफल: जेडी वैन्स ने कहा- ‘हमने पूरी कोशिश की, पर ईरान शर्तों पर तैयार नहीं’
IND vs ZIM आज की प्लेइंग-11 टीम इंडिया में मचेगी खलबली! जिम्बाब्वे के खिलाफ इन 3 दिग्गजों की छुट्टी, संजू सैमसन की एंट्री तय?
मुख्यमंत्री ने सोलर पंप स्थापना के लिये की किसानों को 90 प्रतिशत सब्सिडी देने की घोषणा, विद्युत पंप से एक स्टेप अधिक पॉवर केपिसिटी का दिया जायेगा सोलर पंप
महिलाओं व बच्चों से जुड़ी अश्लील वीडियो एवं फोटो को सोशल मीडिया में अपलोड करने वाला आरोपी गिरफ्तार कर भेजा जेल..
पुलिस महानिदेशक एवं महानिदेशक (सीआरपीएफ) पहुंचे बीजापुर और सुकमा, जवानों से मुलाकात कर किया उत्साहवर्धन
पुलिस के द्वारा एक दिन में ही अवैध शराब पर कार्यवाही करते हुए 31 प्रकरणों में कुल 1383 लीटर शराब किया जप्त..
बोरवेल में गिरे 6 वर्षीय बच्चे को 45 घंटे के लंबे रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद बाहर निकाला गया नहीं बच पाई जान…












