छत्तीसगढ़

सायबर फ्राॅड के मामले में जशपुर पुलिस को मिली सफलता, महिला के मोबाईल में अज्ञात आरोपी ने लिंक भेजकर खाते से रू. 2,73,000 ठगी कर ट्रांजेक्शन कर लिया था..

जशपुर : लोदाम क्षेत्र की एक महिला ने दिनांक 03.05.2024 को थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि यह मोबाईल नंबर 7489XXXXXX में व्हाट्सअप चलाती है, दिनांक 30.04.2024 को इसके व्हाट्सअप में CSC Commission update i.o.cn(4.6mb) का लिंक आया, प्रार्थिया ने जैसे ही उस लिंक को टच किया, तो उसका मोबाईल हैक हो गया। मोबाईल हैक होने के उपरांत मोबाईल से व्हाट्सअप मैसेज तथा एसएमएस अन्य नंबरों में ऑटोमैटिक तरीके से जाने लगा, उसके कुछ देर बाद प्रार्थिया के बैंक खाते में 1 रू. आया फिर अलग-अलग चरणों में 02 बार में कुल रू. 2,73,000 इसके खाते से ठगी कर ट्रांजेक्शन कर लिया गया। प्रार्थिया की उक्त रिपोर्ट पर थाना लोदाम में उक्त धारा सदर का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण की विवेचना दौरान सायबर सेल द्वारा तत्परतापूर्वक कार्यवाही करते हुये उक्त स्थानांतरित रकम को होल्ड कराया गया एवं अब तक उक्त महिला के खाते में ठगी का कुल 2,014,79 /- वापस कराया जा चुका है, शेष रकम को भी वापस करने की कार्यवाही की जा रही है।

 

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!