मुंगेली : मुखबीर से सूचना मिली की ग्राम न्यू जलदा जंगल में कुछ जुआड़ियान रूपये पैसे का दांव लगाकर जुआ खेल रहे है की सूचना पर साइबर सेल और थाना लोरमी की टीम तैयार कर मुखबिर के बताए अनुसार जगह कार्यवाही हेतु रवाना किया गया जहाँ टीम ग्राम न्यूस जलदा जंगल रोड पहुंचकर चारो ओर से घेरा बंदी कर जुआड़ियों के ठिकाने पर रेड की कार्यवाही की गई जहा जलदा जंगल में बहुत से जुआडियान 52 पत्ती ताश से रूपये पैसे का दाव लगा कर जुआ खेलते मिले, कुछ जुआड़ियान पुलिस को देख कर भाग गये एवं कुछ जुआड़ियान जुआ खेलते पकड़े गए जिनसे नाम पता पूछने पर अपना अपना नाम (1)कमल लहरे पिता गोवर्धन उम्र 32 वर्ष सा. महरपुर थाना लोरमी (2) रमेश गेटले पिता द्वारिका गेंदले उम्र 38 वर्ष सा. केस्तरपुर थाना लालपुर, (3) योगेश कुमार जायसवाल पिता कृपाराम उम्र 34 वर्ष सा. डोमनपुर थाना तखतपुर जिला बिलासपुर, (4) दामोदर सोनी पिता भरोसी लाल उम्र 54 वर्ष सा. रानीगांव थाना लोरमी, (5)संजू मेहर पिता द्वारिका प्रसाद उम्र 34 वर्ष सा. राम्हेपुर थाना लोरमी, (6)कलेश्वर सोनवानी पिता धजाराम उम्र 26 वर्ष सा. लालपुर थाना लालपुर, (7)राजू कोसले पिता कुंवर सिंह उम्र 46 वर्ष सा.तुलसाघाट थाना लोरमी, (8)लक्ष्मण प्रसाद साहू पिता बुद्धी लाल उम्र 37 वर्ष सा. नवागांव झोत्था थाना लोरमी,(9)विजय साहू पिता प्रेम लाल साहू उम्र 40 वर्ष सा. वार्ड क्र0 14 थाना लोरमी, (10)कृष्णा जायसवाल पिता रामाधार उच्च 35 वर्ष सा. तुलसाघाट लोरमी थाना लोरमी, (11) उत्तरा जांगड़े पिता बिसाली उम्र 32 वर्ष सा. शीतलपुर थाना लालपुर का रहने वाले बताये जो एक प्लास्टिक बोरी में तास के 52 पतों से रूपये पैसे का दांव लगाकर जुआ खेलते मिले जुआड़ियों के पास से 1,08,270/ रूपये नगदी एवं 52 पत्ती ताश एक प्लास्टिक बोरी 09 नग मोबाईल कीमत 90,000 रूपये एवं फड़ के पास रखा जुआड़ियों का 06 नग मोटर सायकल कुल कीमत 3,50,000 रूपये नगदी एवं जुमला कीमती 5,48,270/रूपये को कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपियों का कृत्य अपराध धारा 3(2) छ०ग० जुआ प्रतिशेध अधिनियम 2022 पाए जाने पर कार्यवाही की गई ।
Related Articles
जशपुर : नाबालिग का पीछा कर किए अश्लील इशारे, जबरन हाथ पकड़कर कार में बैठाने का किया प्रयास आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल..
जशपुर : 19 वर्षीय युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने एवं जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल…
लीलागर नदी पर उच्चस्तरीय पुल निर्माण के लिए 8.31 करोड़ की मंजूरी, मस्तूरी-मुलमुला और पामगढ़-शिवरीनारायण मार्ग पर आवागमन होगा आसान..
जशपुर में अंधेकत्ल का पर्दाफाश: बकाया पैसों के विवाद में सिर पर लकड़ी के फाड़े से हमला कर की थी हत्या
440 किलो गांजे की बड़ी खेप बरामद: मिर्च की बोरियों के नीचे छुपाकर हो रही थी तस्करी, 2.20 करोड़ अनुमानित कीमत














