छत्तीसगढ़

रायपुर : आधा दर्जन से अधिक दोपहिया वाहन चोरी करने वाला शातिर वाहन चोर सहित कुल 2 गिरफ्तार….

रायपुर : दिनांक 26.07.2024 को एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना सिविल लाईन क्षेत्र में दो व्यक्ति दोपहिया वाहन बिक्री करने की फिराक में ग्राहक की तलाश कर रहें है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्तियों एवं वाहन को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्तियों ने अपना नाम सौरभ मुखर्जी उर्फ विक्की बंगाली तथा अंकित वासनिक निवासी रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा दोनो को पकड़कर वाहन के कागजात के संबंध में पूछताछ करने पर उनके द्वारा गोल मोल जवाब देकर लगातार टीम को गुमराह करने का प्रयास करते हुए वाहन के संबंध में किसी प्रकार का कोई भी कागजात या दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा कड़ाई से पूछताछ करने पर उनके द्वारा वाहन को चोरी का होना बताने के साथ-साथ थाना सिविल लाईन सहित अलग-अलग थाना क्षेत्रों से कुल 07 नग दोपहिया वाहन चोरी करना बताया गया।

जिस पर दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर कब्जे से चोरी की कुल 07 नग दोपहिया वाहन जुमला कीमती लगभग 2,50,000/- रूपये जप्त किया गया। आरोपी से जप्त चोरी की 01 नग दोपहिया वाहन में उनके विरूद्ध थाना सिविल लाईन में अपराध क्रमांक 414/24 धारा 303(2) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध है।

आरोपी सौरभ मुखर्जी अलग-अलग थानों से चोरी, दोपहिया वाहन चोरी, स्नैचिंग, आर्म्स एक्ट एवं आबकारी एक्ट सहित आधा दर्ज से अधिक प्रकरणों में जेल निरूद्ध रह चुका है।

गिरफ्तार आरोपी –

01. सौरभ मुखर्जी उर्फ विक्की बंगाली पिता प्रशांत मुखर्जी उम्र 26 साल निवासी शांति विहार कॉलोनी डंगनिया थाना डी.डी.नगर रायुपर।

02. अंकित वासनिक पिता नेत्रपाल वासनिक उम्र 26 साल निवासी अश्वनी नगर थाना पुरानी बस्ती रायपुर।

 

 

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!