छत्तीसगढ़

रायपुर : अवैध रूप से मध्य प्रदेश निर्मित अंग्रेजी शराब के साथ कुल 4 आरोपी गिरफ्तार….

रायपुर : दिनांक 11.09.2024 को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना सरस्वती नगर क्षेत्रांतर्गत कोटा सतनामीपारा स्थित 01 मकान में कुछ व्यक्ति मध्यप्रदेश निर्मित शराब रखे है तथा बिक्री की फिराक में ग्राहक की तलाश कर रहे है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री दौलत राम पोर्ते, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम श्री संदीप मित्तल, नगर पुलिस अधीक्षक आजाद चौक श्री अमन झा(भा.पु.से) द्वारा प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना प्रभारी सरस्वती नगर को सूचना की तस्दीक कर आरोपियों को रंगेहाथ पकड़ने हेतु निर्देशित किया गया। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना सरस्वती नगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान जाकर मुखबीर द्वारा बताये मकान को चिन्हांकित कर मकान में रेड कार्यवाही की गई। मकान में 04 व्यक्ति उपस्थित पाये गये, पूछताछ में उन्होने ने अपना नाम तुलेश्वर धृतलहरे, हुकुमत खण्डेलवाल, अनुराग सिंह राजपूत एवं उमेश सोनवानी निवासी सरस्वती नगर रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा मकान की तलाशी लेने पर मकान में विभिन्न कम्पनी का मध्यप्रदेश निर्मित अंग्रेजी शराब होना पाया। शराब रखने एवं बिक्री करने के संबंध में चारो से वैध दस्तावेज की मांग करने पर उनके द्वारा टीम के सदस्यों को किसी प्रकार को काई भी दस्तावेज प्रस्तुत न कर गुमराह किया जा रहा था।

जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से विभिन्न कम्पनियों की मध्यप्रदेश निर्मित अंग्रेजी शराब कुल 204 नग बोतल एवं 48 नग केन जुमला कीमती 3,00,000/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना सरस्वती नगर में अपराध क्रमांक 220/24 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई।

आरोपियों से शराब कहां से लाये है के फॉरवर्ड एवं बैकवर्ड लिंकेजेस के संबंध में पतासाजी की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी –

01. तुलेश्वर धृतलहरे पिता सुखदेव धृतलहरे उम्र 25 साल सा. केनाल रोड सतनामी पारा कोटा थाना सरस्वती नगर रायपुर।

02. हुकुमत खंडेलवाल पिता देवादास खंडेलवाल उम्र 22 साल सा. सतनामी पारा कोटा रायपुर।

03. अनुराग सिंह राजपूत पिता शैलेन्द्र सिंह राजपूत उम्र 31 साल सा.सांईनाथ कालोनी कोटा रायपुर।

04. उमेश सोनवानी पिता तुलेश्वर सोनवानी उम्र 22 साल सा.रामदरबार रोड सतनामी पारा कोटा रायपुर थाना सरस्वती नगर रायपुर।

 

 

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!