रायपुर : प्रार्थी चंदन कुमार झा ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 01.09.2024 को तीर्थयात्रा के लिए गये थे। जहां से वापस आने पर घर पता चला कि घर के खिडकी में लगे ग्रिल फैला हुआ, टूटा हुआ है एवं स्लाइडर ग्लास खूला हुआ है। प्रार्थी तीर्थयात्रा से घुमकर दिनांक 08.09.2024 को वापस घर आया और ताला खोलकर अंदर गया तो देखा कि घर के प्रथम तल के दोनो बेडरूम के आलमारी में रखे सामान अस्त व्यस्त पडा हुआ था तथा एक बेडरूम में लकडी के आलमारी के अंदर रखे नकदी रूपये एवं सोने चांदी के जेवरात नहीं था। किसी अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गया है। विवेचना दौरान मुखबीर की सूचना पर विधि से संघर्षरत बालकगण को पुलिस अभिरक्षा मे लेकर पृथक-पृथक मेमोरण्डम कथन लिया गया जो जुर्म स्वीकार करते हुए बताया करना बताये जिसमे दिनांक 11.09.2024 को 02 विधि से संघर्षरत बालक को हिरासत मे लेकर माननीय न्यायालय पेश किया जा चुका है तथा अन्य फरार विधि से संघर्षरत बालको की पतासाजी हेतु उक्त प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर एवं वरिष्ठ अधिकारी के निर्देशन पर थाना पंडरी से निरीक्षक मल्लिका तिवारी, उप निरीक्षक कमल किशोर पटेल, आरक्षक मुकेश सिंह, दुष्यंत बांधे, मनीष साहू, सत्यप्रकाश साहू, गौतम साहू का टीम बनाकर आरोपी पता तलाश किया। दिनांक 13.09.2024 को फरार विधि से संघर्षरत बालको को पुलिस अभिरक्षा मे लेकर पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार करना बताये। जिसे विधिवत कार्यवाही कर फरार 03 विधि से संघर्षरत बालकों को दिनांक 14.09.2024 को माननीय न्यायालय पेश किया गया तथा प्रकरण मे चोरी की मषरूका नगदी रकम 52,000/- रूपये तथा चांदी का 05 जोडी पायल, 03 जोडी चांदी का बच्चों का कंगन, चांदी का सिक्का, चांदी का बिछिया, सोने का एक टूटा हुआ पतला चैन, एक नग सोने जैसा धातु का रानी हार, एक नग सोने का टूटा पतला धातु का चैन बरामद कर जप्त किया गया है।
Related Articles
सरिया, बरमकेला और डोगरीपाली में पुलिस का बड़ा एक्शन: गांजा तस्करी के 4 मामलों में ₹1.14 करोड़ की संपत्ति जप्त..
बिलासपुर में शांति, सद्भाव और भाईचारे का संदेश: कलेक्टर और एसएसपी के नेतृत्व में निकला भव्य शांति मार्च
बसना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 12 चोरी की मोटरसाइकिलों के साथ शातिर चोर गिरफ्तार, 5 थाना क्षेत्रों में मचा रखी थी सनसनी
दुर्ग : फर्जी दस्तावेजों के आधार पर किराये की कार को स्वयं का वाहन बताकर बेचने का प्रयास करने वाला आरोपी गिरफ्तार..
700 सहायक प्राध्यापकों की भर्ती और पदोन्नति प्रक्रिया में अनावश्यक विलंब न करें – उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा
CG News: 4 करोड़ की गांजा जब्ती में बड़ी कार्रवाई, जयनगर पुलिस ने मध्य प्रदेश के कटनी से दबोचा फरार आरोपी
सूरजपुर : 44 लाख रूपये कीमत के 88 किलो 430 ग्राम गांजा जप्त, 1 आरोपी गिरफ्तार, परिवहन में प्रयुक्त बोलेरो वाहन हुई जप्त..
मुंगेली : डबल मर्डर कांड का पुलिस ने किया भंडाफोड़: अंधे कत्ल की पूरी कहानी, आरोपी पुलिस की गिरफ्त में..
गणेश चतुर्थी के लिए घोषित स्थानीय अवकाश निरस्त, कलेक्टर ने जारी किया संशोधित आदेश, 18 सितंबर को जिले में रहेगा अवकाश..










