छत्तीसगढ़

महासमुन्द : इंडिगों कार में अवैध रूप से गांजा की तस्करी करते 03 अंतराज्र्यीय तस्कर गिरफ्तार…

महासमुन्द : समस्त थाना/चैकी प्रभारियों कोे विस्फोटक सामग्री, नशीली पदार्थ, अवैध शराब तथा अवैध गांजा की तस्करी करने वाले लोगो के खिलाफ कार्यवाही तथा सघन चेकिंग अभियान करने हेतु निर्देशित किया गया था। जिस पर से सभी थाना/चैकी क्षेत्रों में राजकीय एवं राष्ट्रीय राज्य मार्गो पर बल तैनात कर विस्फोटक सामग्री, नशीली पदार्थ, अवैध शराब तथा अवैध गांजा परिवहन करने वालो पर नजर रखी हुई थी कि दिनांक 08.09.2021 को मुखबीर से सूचना मिली कि सीमावर्ती जिलें बरगढ़, ओडिशा की ओर से सिंघोडा/सरायपाली के रास्ते गांजा का परिवहन किया जा रहा है। जिस पर थाना सिंघोडा की टीम तत्काल राष्ट्रीय राज्य मार्ग 53 में नाकेबंदी कर मुखबीर से अनुसार बतायें गये वाहन का इंतजार कर रही थी। इसी बीच एक भूरे रंग का टाटा इंडिगों कार क्रमांक OD 02 AS 0876 तेजरफ्तार से ओडिशा से आ रही थी। जिसे ग्राम गनियारीपाली रियाज ढाबा के पास रोका गया। तीनों व्यक्ति से पूछताछ करने पर अपना नाम (01.) फकीर राजहंस पिता पूजा ठाकुर राजहंस उम्र 35 साल जाति गाड़ा साकीन लक्ष्मी प्रसाद थाना सदर बौध जिला बौध ओडिशा (02.) करण सिंह पिता गोपाल सिंह उम्र47 साल जाति मोची साकिन चितौरा थाना सुरखी जिला सागर मध्य प्रदेश, तथा (03.) कुंवर सिंह पिता रामा अहिरवाल उम्र 46 साल जाति अहिरवार साकीन गुरैया थाना सुरखी जिला सागर मध्य प्रदेश के रहने वाले है। जिनसे पूछताछ करने पर ओडिशा का होना और सम्बलपुर ओडिशा से अमरकंटक, मध्यप्रदेश को जाना बतायें। ओड़िसा से किस कार्य से मध्यप्रदेश जाने के संबंध में पूछताछ किया गया तो गोलमोल जवाब देने लगे। थाना की टीम को शक हुआ और वाहन की तलाशी लिया गया तो वाहन के पीछे सीट में चार प्लास्टिक बोरी दिखाई दी बोरियों को खोल कर देखा गया जिसमें प्लास्टिक बोरी के अन्दर भुरे रंग का टेप लगा हुआ पैकेट दिखाई दिया, जिसे बाहर निकालने पर 100 पैकेट में गांजा भरा हुआ मिला। अवैध गांजा के संबंध में पूछताछ करने पर मध्य प्रदेश ले जाना बताया। आरोपियों को मौके पर गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 100 पैकेट में कुल 100 किलो ग्राम गांजा कीमति 20,00,000/- रूपये, एक टाटा इंडिगों कार कीमति 4,00,000/- रूपये, 03 नग किपैड मोबाई कीमति 1,500/- रूपये कुल जुमला कीमति 24,01,500/- रूपये जप्त कर आरोपियों के खिलाफ 20बी एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत थाना सिंघोडा में कार्यवाही की जा रही है।

नाम आरोपी:-

01.) फकीर राजहंस पिता पूजा ठाकुर राजहंस उम्र 35 वर्ष सा. लक्ष्मी प्रसाद थाना सदर बौध जिला बौध ओडिशा

(02.) करण सिंह पिता गोपाल सिंह उम्र47 वर्ष सा. चितौरा थाना सुरखी जिला सागर मध्य प्रदेश, तथा

(03.) कुंवर सिंह पिता रामा अहिरवाल उम्र 46 वर्ष जाति अहिरवार साकीन गुरैया थाना सुरखी जिला सागर मध्य प्रदेश

जप्त मशरूकाः-

01. 100 किलो ग्राम गांजा कीमती 20,00,000 रूपयें।

02. टाटा इंडिगों कार क्रमांक OD 02 AS 0876 कीमती 4,00,000 रूपयें।

03. कीपैड मोबाईल 03 नग कीमती 1500 रूपयें।

𝐁𝐇𝐈𝐒𝐌 𝐏𝐀𝐓𝐄𝐋

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐚𝐭 𝐇𝐈𝐍𝐃𝐁𝐇𝐀𝐑𝐀𝐓 𝐋𝐢𝐯𝐞 ❤
error: Content is protected !!