मौसम अपडेट : रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग संभाग में लू चली, महासमुंद में तापमान 47 डिग्री के करीब..
मौसम अपडेट : पूरा प्रदेश अभी भीषण गर्मी और लू की चपेट में है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में भी लोगों को इससे राहत की उम्मीद नहीं हंै। शनिवार को महासमुंद का पारा 46.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इतना अधिक तापमान पहुंचना किसी भी क्षेत्र के पशु-पक्षियों के लिए नुकसानदायक होता है। वहीं राजधानी रायपुर समेत बिलासपुर, दुर्ग संभाग में लू चली।
मौसम विभाग ने लू के चलते लोगों से सतर्कता बरतने को भी कहा है। रविवार एक मई को प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में हल्की वर्षा के आसार बने हुए हैं। वहीं राजधानी का तापमान 44 डिग्री से ज्यादा रहने की आश्ांका है। इसलिए लू के चपेड़ों से राहत नहीं मिलेगी।
राजधानी का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक
शनिवार को रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग संभाग में लू चली। रायपुर का अधिकतम तापमान तो 44.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक है। प्रदेश में भर एडब्ल्यूएस महासमुंद का अधिकतम तापमान सर्वाधिक रहा।
यहां का अधिकतम तापमान 46.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में भी लोगों को गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। गर्मी अभी और तपाने वाली है। कई क्षेत्रों में अधिकतम तापमान में दो से पांच डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हुई।
दक्षिणी इलाकों में हल्की वर्षा होने के आसार, राहत मिलने की उम्मीद कम
एक द्रोणिका मध्य छत्तीसगढ़ से लक्षद्वीप तक 0.9 किमी ऊंचाई तक विस्तारित है। प्रदेश के मध्य और उत्तर भाग में उत्तर से गर्म और शुष्क हवा आ रही है, जबकि दक्षिणी भाग में अपेक्षाकृत ठंडी व नमीयुक्त हवा आ रही है। इसके प्रभाव से ही रविवार एक मई को प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में हल्की वर्षा या गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में लू भी चलेगी।
इस प्रकार रहा तापमान
रायपुर 44.6 29.4
बिलासपुर 45.4 28.6
जगदलपुर 38.6 25.1
अंबिकापुर 41.9 25.4
दुर्ग 44.6 27.6
पेन्ड्रा 42.6 27.0