छत्तीसगढ़मौसम समाचार

मौसम अपडेट : गर्मी की बरसात, बिलासपुर में अब भी धूप से राहत की उम्मीद कम, तेज गर्म हवाओं के बीच तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस

बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर भीषण गर्मी की चपेट में है। पांच दिनों से तापमान कम होने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को सूर्य की तपिश ने लोगों को जीना दूभर कर दिया। दिन का अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

लालपुर स्थित मौसम वेधशाला के विज्ञानी डा.एचपी चंद्रा के मुताबिक एक उत्तर-दक्षिण द्रोणिका बिहार से दक्षिण तमिलनाडु तक, उत्तर छत्तीसगढ़, विदर्भ, तेलंगाना और अंदरुनी कर्नाटक होते हुए 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। एक पूर्व-पश्चिम द्रोणिका बिहार से मध्य असम तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। इसके कारण मौसम में बदलाव की संभावना है।

प्रदेश में 16 मई को एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने या गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ अंधड़ भी चल सकती है।

24 घंटे में अधिकतम तापमान में अंतर

शहर 14 मई 15 मई अंतर

बिलासपुर 43.2 43.2 00

पेंड्रारोड 39.9 39.4 -0.5

अंबिकापुर 41.1 41.4 +0.3

माना (रायपुर) 42.6 43.3 +0.7

जगदलपुर 40 38.4 -1.6

पांच दिनों में शहर का अधिकतम तापमान

तिथि तापमान

15 मई 43.2

14 मई 43.2

13 मई 41.6

12 मई 40.4

11 मई 37

तापमान में आएगी गिरावट

मौसम विभाग की मानें तो सोमवार से प्रदेश में अधिकतम तापमान में गिरावट का दौर शुरू होने की संभावना है। बस्तर संभाग में अधिकतम तापमानों में गिरावट संभावित है। बिलासपुर में भी बादल डेरा जमा सकते हैं।

25 मई से दो जून तक नौतपा

सूर्य 25 मई को सुबह आठ बजकर 16 मिनट पर रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे, जो आठ जून को सुबह छह बजकर 40 मिनट तक इसी नक्षत्र में रहेंगे। नौतपा 25 मई से दो जून तक रहेगा।

मौसम विभाग की मानें तो सूर्य घूमते हुए मध्यभारत के ऊपर आ जाता है और जब यह कर्क रेखा के पास पहुंच जाता है तब यह 90 डिग्री की स्थिति में होता है। इससे किरणें सीधे पृथ्वी पर पड़ती हैं। इसी कारण तापमान बढ़ जाता है।

𝐁𝐇𝐈𝐒𝐌 𝐏𝐀𝐓𝐄𝐋

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐚𝐭 𝐇𝐈𝐍𝐃𝐁𝐇𝐀𝐑𝐀𝐓 𝐋𝐢𝐯𝐞 ❤
error: Content is protected !!