छत्तीसगढ़मौसम समाचार

बिलासपुर मौसम का तेवर इस साल भी बरकरार, पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होती ही बढ़ेगी सर्दी….

Bilaspur Weather updates: बिलासपुर। दिसंबर आ चुका है। ठंड का तेवर इस साल भी बरकरार है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण ठंड में थोड़ी कमी जरूर आई है लेकिन जल्द ही इसका प्रभाव खत्म होते ही जबरदस्त ठंड पड़ेगी। मौसम विभाग की आंकड़ों पर गौर करें तो बीते 10 वर्षों में साल 2019 सबसे ठंडा था। 29 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस पर आ गिरा था। पिछले साल 20 दिसंबर को पारा सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

ठंड ने इस साल नवंबर के दूसरे पखवाड़े से ही अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। शुष्क और ठंडी हवा चलने लगी है। रात में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। सुबह भी शरीर कांपने लगा है। गुरुवार को न्यूनतम तापमान 14.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शुक्रवार को सूर्योदय के साथ लोग घर के बाहर धूप सेंकते नजर आए। नवंबर माह में इस साल सबसे कम तापमान 28 एवं 29 को पड़ी। पारा 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं पेंड्रारोड में भी कड़ाके की ठंड जारी है। मौसम का तेवर यदि ऐसा ही बना रहा तो इस साल दिसंबर एक नया रिकार्ड बनाएगा। पेंड्रारोड में भी इस साल अच्छी ठंड पड़ रही है।

मौसम वेधशाला के मौसम विज्ञानी डा. एचपी चंद्रा के मुताबिक प्रदेश में शुक्रवार को को मौसम शुष्क रहने की संभावना है। प्रदेश में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी का क्रम जारी रहने की संभावना है। परंतु न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। बस्तर संभाग में तीन दिसंबर तक न्यूनतम तापमान में दो डिग्री तक वृद्धि होने की संभावना है। फिलहाल बिलासपुर में मौसम शुष्क और ठंडा है।

मौसम के तेवर को देखते लग रहा था कि इस बार नवंबर में ठंड पिछले 10 साल का रिकार्ड तोड़ सकती है। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। साल 2014 में बनें न्यूनतम तापमान 11.1 डिग्री सेल्सिय के रिकार्ड के विरूद्ध 12 डिग्री पर समाप्त हो गया। अब दिसंबर में नया रिकार्ड बनने की संभावना है। इस महीनें वैसे तो तापमान 10 डिग्री के भीतर चला जाता है लेकिन साल 2019 में 29 दिसंबर को 6.5 डिग्री न्यूनतम तापमान का रिकार्ड दर्ज है।

दस वर्षों में न्यूनतम तापमान (दिसंबर) वर्ष — तापमान

2021 — 7, 2020 — 7.8, 2019 — 6.5, 2018 — 7.2 ,2017 — 9.1, 2016 — 8.2, 2015 — 7.8, 2014 — 7.3, 2013 — 8.6, 2012 — 7.7

𝐁𝐇𝐈𝐒𝐌 𝐏𝐀𝐓𝐄𝐋

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐚𝐭 𝐇𝐈𝐍𝐃𝐁𝐇𝐀𝐑𝐀𝐓 𝐋𝐢𝐯𝐞 ❤
error: Content is protected !!