छत्तीसगढ़

नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाकर विगत 02 वर्षों से दुष्कर्म करने वाले आरोपी गिरफ्तार..

जशपुर : दिनांक सिटी कोतवाली जशपुर क्षेत्रांतर्गत रहने वाला प्रार्थिया ने दिनांक 25.04.2022 को थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी 16 वर्षीय नाबालिग पुत्री को अशोक यादव द्वारा शादी करने का झांसा देकर बहला-फुसलाकर दिनांक 24.06.2019 को अपने घर ले जाकर दुष्कर्म किया, उसके बाद से आरोपी ने शादी करने का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म किया। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर आरोपी अशोक यादव के विरूद्ध धारा 363, 366(क), 376, 376 (2) (एन) भा.द.वि. 4, 6 पॉक्सो एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण की विवेचना दौरान मुखबीर की सूचना पर आरोपी के निवास में होने की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा मौके पर जाकर प्रकरण के आरोपी अशोक यादव को अभिरक्षा में लिया गया। प्रकरण में *आरोपी अशोक यादव उम्र 22 वर्ष निवासी मधुवनटोली जशपुर* के विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने से विधिवत् दिनांक 26.04.2022 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

विवेचना कार्यवाही एवं आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली जशपुर निरीक्षक लक्ष्मण सिंह धुर्वे, स.उ.नि. किशन चौहान, आर. 581 धिरेन्द्र मधुकर, आर. 22 नारायण सिंह, म.आर. 95 पूनम तिर्की की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

𝐁𝐇𝐈𝐒𝐌 𝐏𝐀𝐓𝐄𝐋

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐚𝐭 𝐇𝐈𝐍𝐃𝐁𝐇𝐀𝐑𝐀𝐓 𝐋𝐢𝐯𝐞 ❤
error: Content is protected !!