छत्तीसगढ़

नशे का सौदागर ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार..सुपेला पुलिस की बड़ी कार्यवाही….

दुर्ग : ज्ञात हो कि दिनांक 16.12.2022 को मुखबीर द्वारा सूचना मिला कि एक व्यक्ति राधिका नगर एकता पार्क के पास नव जवान युवको को नशीली पदार्थ बिक्री कर रहा है।

कार्यवाही के अंतर्गत सुपेला पुलिस के द्वारा सूचना प्राप्त होने पर तत्काल मौके पर रेड कार्यवाही किया गया। संदेही से पूछताछ किया गया जो अपना नाम आशीष दुबे बताया। आशीष दुबे के कब्जे से 15 नग ब्राउन शुगर पुड़िया, 1.510 ग्राम कीमती 1,00,000 रूपये जप्त किया गया। आरोपी ब्राउन शुगर को आस-पास के नव युवको को नशे हेतु उपलब्ध कराता था। जिससे नव युवक नशे की चपेट में आ रहे थे। पुलिस की इस कार्यवाही से आस-पास के लोग काफी प्रशंसा किये।

  • आरोपी को आज दिनांक 16.12.2022 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में जेल भेजा गया। कुछ दिनो से ब्राउन शुगर बिक्री की जानकारी मिल रही थी जिस पर सुपेला पुलिस द्वारा गोपनीय रूप से निगाह रखा जा रहा था। अंततः सुपेला पुलिस को ब्राउन शुगर के खिलाफ कार्यवाही करने में सफलता मिल ही गई। थाना क्षेत्र में ब्राउन शुगर की यह पहली कार्यवाही है।

𝐁𝐇𝐈𝐒𝐌 𝐏𝐀𝐓𝐄𝐋

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐚𝐭 𝐇𝐈𝐍𝐃𝐁𝐇𝐀𝐑𝐀𝐓 𝐋𝐢𝐯𝐞 ❤
error: Content is protected !!