छत्तीसगढ़मौसम समाचार

छत्‍तीसगढ़ में गर्मी की दस्‍तक, दिन के साथ रात का भी पारा बढ़ा, जानें मौसम का ताजा अपडेट…

CG Weather Update: प्रदेश भर में गर्मी अब और बढ़ने वाली है। दिन के तापमान के साथ ही रात का पारा भी बढ़ने लगा है। मौसम विभाग का कहना है कि बुधवार को भी मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में हल्के बादल छाए रहेंगे। बुधवार को रायपुर का न्यूनतम तापमान 20.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया,यह सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा।

सारंगढ़ रहा सबसे गर्म, तापमान 37 डिग्री पहुंचा

प्रदेश भर में सारंगगढ़ सबसे ज्यादा गर्म रहा, एआरजी सारंगढ़ में अधिकतम तापमान 37.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मार्च का महीना लोगों को और तपाने वाला होने के आसार बन रहे है। मंगलवार को प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहा। दोपहर की धूप अब चुभनी शुरू हो गई है और रात में भी ठंड कम होने लगी है।

रायपुर सहित प्रदेश भर में अधिकतम व न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है। सभी क्षेत्रों का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक से चार डिग्री तक ज्यादा रहा और अधिकतम तापमान में सामान्य से एक से छह डिग्री तक बढ़ोतरी रही। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि प्रदेश के उत्तर में उत्तर पूर्व तथा दक्षिण में दक्षिण पूर्व से हल्की नमी युक्त हवा आ रही है। इसके चलते बुधवार को प्रदेश का मौसम शुष्क रहेगा। अधिकतम व न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा। साथ ही प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में हल्के बादल छाए रहेंगे

बिलासपुर Weather : बिलासपुर में मौसम भी हुआ होलियाना,कभी ठंडी कभी गर्मी बुधवार की सुबह से चल रही ठंडी हवा, दिन चढ़ने के साथ लगेगी गर्मी

बिलासपुर। न्यायधानी में मौसम भी होलियाना हो गया है। कभी ठंडी तो कभी गर्मी लग रही है। रात में गर्मी बढ़ने लगी है तो दिन में धूप तेज है। आसमान में बादलों का डेरा है। बुधवार सुबह से ठंडी हवा चली। दिन चढ़ने के साथ गर्मी महसूस होगी। मौसम विभाग की मानें तो होली तक स्थिति ऐसे ही बनी रहेगी।

मंगलवार सुबह से ठंडी हवा चली। इसके कारण अधिकतम तापमान में वृद्धि नहीं हुई। आसमान में बादलों की उपस्थिति से मौसम में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। मौसम वेधशाला के विज्ञानी डा. एचपी चंद्रा के मुताबिक प्रदेश के उत्तर में उत्तर-पूर्व तथा दक्षिण में दक्षिण-पूर्व से हल्की नमी युक्त हवा वातावरण के निम्न स्तर पर लगातार आ रही है।

इसके कारण प्रदेश में एक मार्च को अधिकतम और न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। प्रदेश में निम्न स्तर पर नमी के आगमन के कारण एक दो जिलों में हल्के बादल छाए रह सकते हैं। बता दें कि फरवरी की शुरुआत में जिस तरह से मौसम में परिवर्तन हुआ, ऐसा लगा की गर्मी 10 साल का रिकार्ड तोड़ देगी। पश्चिमी विक्षोभ के कारण परिस्थितियां बदली हैं।

फरवरी के आखिरी सप्ताह में गर्मी पर ब्रेक लगा। रात में पारा 20 डिग्री के भीतर रहा। वहीं, तापमान दिन में 36 डिग्री सेल्सियस तक नहीं पहुंच सका।

प्रमुख शहरों का तापमान

शहर — अधिकतम — न्यूनतम

बिलासपुर — 34.6 — 18.8

पेंड्रारोड — 33.1 — 15.8

अंबिकापुर — 31 — 14.8

माना — 35.2 — 18.8

जगदलपुर — 34 — 17.3

𝐁𝐇𝐈𝐒𝐌 𝐏𝐀𝐓𝐄𝐋

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐚𝐭 𝐇𝐈𝐍𝐃𝐁𝐇𝐀𝐑𝐀𝐓 𝐋𝐢𝐯𝐞 ❤
error: Content is protected !!