Uncategorized

एक दुल्हन की आई दो बारात, एक ने दूल्हे ने पहनाई वरमाला, दूसरे ने लिए फेरे, इस शादी की हर तरफ हो रही चर्चा

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए बेल ? आइकन को दबाये

एटा : कोतवाली देहात थाना क्षेत्र गुरुवार 3 जून 2021 को गांव में बारात आई थी, पहली बारात थाना अवागढ़ के गांव नरौरा से आई थी तो वहीं देर रात दूसरी बारात थाना मिरहची के गांव जिन्हैरा से पहुंच गई। एक दुल्हन (bride) की दो-दो बारात देख गांव वाले भी हैरान रह गए। गांव वाले भी कारण जानने के लिए बैचेन थे कि एक ही घर में एक दुल्हन की दो-दो बारात कैसे आ सकती है।

ये था पूरा मामला…

बताया जा रहा है कि पहली बारात लेकर आए दूल्हे से दुल्हन की जयमाला की रस्म भी पूरी हो गई, लेकिन बाद में दुल्हन और उसके परिजनों ने शादी से इनकार कर दिया, जिसके बाद थाना मिरहची के जिन्हैरा से दूसरी बारात लेकर पहुंचे दूल्हे के साथ दुल्हन की सात फेरे डालकर शादी कर दी गई। वहीं जिन्हैरा से बारात लेकर आया दूल्हा दुल्हन को विदाई कराकर ले गया।

थाने पहुंचा दूसरा दूल्हा…

उधर दुल्हन की विदाई होने से नाराज नरौरा गाँव का पहला दूल्हा और उसके घरवाले अपने घर जाने के बजाए थाना कोतवाली देहात पहुंच गए और पुलिस को अपनी आपबीती सुनाई। दूल्हे और परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने लड़की के पिता और विदा कराकर ले गए दूल्हे के परिजनों को पुलिस ने हिरासत में लेकर जाँच की बात कह रही है।

बताया जा रहा है कि पीड़ित दूल्हा पक्ष दुल्हन पक्ष को दिए गए सामान को वापस करने मांग कर रहा है, वही दबी आवाज में ग्रामीणों की चर्चा को माने तो दुल्हन बनी लड़की काजल के विदा हुई लड़के से अफेयर होने की शंका से भी इनकार नही किया जा सकता।

मामला की जांच में जूटी पुलिस…

जबकि पुलिस का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है, कुछ लोग कोतवाली देहात आए हैं। इन लोगों ने शिकायत की है कि एक लड़की के परिजनों ने दो जगह शादी तय कर दी थी, जो बारात पहले आई उसके दूल्हे के साथ दुल्हन का जयमाला कार्यक्रम किया गया।

तब तक दूसरी बारात आ गई, फिर उस बारात के दूल्हे के साथ दुल्हन ने शादी रचाई। लालच के चक्कर में लड़की के पिता ने ऐसा किया है, लड़की और दूल्हे के परिजनो को हिरासत में लिया गया है मामले में जांच की जा रही है। लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए बेल ? आइकन को दबाये

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!