छत्तीसगढ़मौसम समाचार

मौसम अपडेट : छत्तीसगढ़ के इन जिलों में बारिश का यलो अलर्ट…

छत्तीसगढ़ में पड़ रही तेज गर्मी के बीच मौसम विभाग ने कांकेर-नारायणपुर समेत 9 जिलों में आज बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान अंधड़ के साथ कहीं-कहीं बिजली गिर सकती है। अगले दो दिन यानी 16 और 17 मई तक मध्य छत्तीसगढ़ और बस्तर संभाग के जिलों में यही स्थिति रहेगी।

मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर के मुताबिक, वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) के साथ दक्षिण-पश्चिम उत्तरप्रदेश से लेकर तमिलनाडु तक एक ट्रफ लाइन बनी हुई है। बारिश के इन दोनों स्ट्रॉन्ग सिस्टम के एक्टिव होने से छत्तीसगढ़ में आंधी-बारिश की स्थिति बन रही है। बुधवार को 41.8 डिग्री के साथ बिलासपुर सबसे गर्म रहा।

रायपुर में पारा 41 डिग्री के पार

14 मई को रायपुर में टेम्प्रेचर 41.1 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने आज भी रायपुर में दिन का तापमान 41 डिग्री और रात का तापमान 29 डिग्री के आस-पास रहने की संभावना जताई है। वहीं बुधवार को रायपुर में न्यूनतम तापमान 29.3 डिग्री रहा जो औसत से 1.4 डिग्री ज्यादा था।

छत्तीसगढ़ के इन जिलों में बारिश का यलो अलर्ट

15 मई धमतरी, गरियाबंद, कांकेर, नारायणपुर, कोंडागांव, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, सुकमा

16 मई रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, कोरबा, रायगढ़, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, कबीरधाम, मुंगेली, जांजगीर, सक्ती, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, बेमेतरा, बलौदाबाजार, सारंगढ़-बिलाईगढ़, महासमुंद, राजनांदगांव, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, बालोद, धमतरी, गरियाबंद, कांकेर, नारायणपुर, कोंडागांव, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, सुकमा

17 मई रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, बलौदा बाजार, महासमुंद, बेमेतरा, कबीरधाम, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, बालोद, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, धमतरी, गरियाबंद, कांकेर, नारायणपुर, कोंडागांव, बीजापुर, बस्तर, दंतेवाड़ा, सुकमा

बिलासपुर रहा सबसे गर्म

बुधवार को बिलासपुर सबसे गर्म रहा। यहां दिन का पारा 41.8 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 29.3 डिग्री रहा यह सामान्य से 2 डिग्री अधिक था। वहीं बिलासपुर संभाग के मुंगेली जिले में दिन का पारा 40.8°C, रायगढ़ में 39.8 °C गौरेला-पेन्ड्रा-मरवाही में 39.8 डिग्री रहा।

बस्तर संभाग में 3 दिन अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर के मुताबिक, वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) और टर्फ के कारण बस्तर संभाग के जिलों में अगले 3 दिन आंधी-बारिश जैसे हालात रहेंगे। पिछले 24 घंटे में तोकापाल में 40 मिलीमीटर और जगदलपुर में 20 मिलीमीटर बारिश हुई।

बुधवार को जगदलपुर में अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री रहा। जो सामान्य के करीब 5 डिग्री कम था। वहीं न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री रहा।

दुर्ग में पारा 40 डिग्री के पार

बुधवार को दुर्ग में अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री रहा वहीं न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री रहा। मौसम विभाग के मुताबिक दुर्ग संभाग के जिलों में अभी दिन का तापमान ऐसा ही रहेगा।

शहरों में ऐसा रहा तापमान / शहर अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान

  • रायपुर 41.1 डिग्री 29.3 डिग्री
  • बिलासपुर 41.8 डिग्री 29.3 डिग्री
  • अंबिकापुर 39.2 डिग्री 25.6 डिग्री
  • जगदलपुर 32.6 डिग्री 23.8 डिग्री
  • दुर्ग 40.8 डिग्री 25.6 डिग्री
  • जीपीएम 39.8 डिग्री 25.6 डिग्री

𝐁𝐇𝐈𝐒𝐌 𝐏𝐀𝐓𝐄𝐋

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐇𝐈𝐍𝐃𝐁𝐇𝐀𝐑𝐀𝐓 𝐋𝐈𝐕𝐄 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!