छत्तीसगढ़

मौसम अपडेट : छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में बारिश का यलो अलर्ट:रायपुर-दुर्ग-बिलासपुर संभाग में हो सकती है भारी बारिश, जून में अब तक सामान्य से कम बारिश..

छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट : छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने आज सभी जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग संभाग के कुछ जिलों में भारी बारिश होगी है, जबकि अन्य क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। मानसून एक्टिव होते ही लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक बस्तर से मानसून एक्टिव हुआ​​​​ तो 18-19 जून तक यह रायपुर समेत मध्य जिलों में पूरी तरह सक्रिय हो सकता है। वहीं प्रदेशभर में रविवार को 39 °C के साथ राजनांदगांव सबसे गर्म रहा। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 24.6°C दुर्ग में दर्ज किया गया।

रविवार शाम से प्रदेश के कई इलाकों में बारिश शुरू हो गई है। रायपुर के अलावा दुर्ग, राजनांदगांव, बालोद, भिलाई, बिलासपुर, पेंड्रारोड और अंबिकापुर समेत कई जगहों पर भी तेज बारिश हुई। मौसम विभाग का कहना है कि आज से बारिश की रफ्तार बढ़ जाएगी।

मौसम विभाग ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने आज प्रदेश के सभी जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। गरियाबंद, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, कोरबा, रायगढ़, सक्ती, जांजगीर में भारी बारिश का अलर्ट है, जबकि अन्य जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बौछारें पड़ सकती हैं।

इन जिलों में हुई बारिश

पिछले 24 घंटे में दंतेवाड़ा में 50 मिली मीटर, बिलासपुर, कोंडागांव में 30 मिली मीटर,अमलीपदर, धरसींवा में 20 मिली मीटर, कुंडा, बंगला देवरी, सरायपाली, बोड़ला में 10 मिली मीटर बारिश रिकॉर्ड की गई।

आज का मौसम एक नजर में

पूर्वानुमानः प्रदेश के कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना।

चेतावनीः कुछ जगहों पर मेघ गर्जना के तेज हवा चल सकती है। हवा की रफ्तार 60 किमी प्रति घंटे हो सकती है।

राजधानी का हाल: गरज-चमक के साथ बारिश होने

की उम्मीद अधिकतम तापमान 38°C और न्यूनतम तापमान 28°C के आसपास रहेगा।

जून में अब तक सामान्य से कम बारिश

अब तक की बात करें तो जून में 33 में से 27 जिले (लगभग 82%) में बारिश सामान्य से कम रही है। सिर्फ 6 जिलों में बारिश सामान्य या उससे अधिक रही है। पूरे राज्य में औसतन 51% वर्षा की कमी है, जो सामान्य से कम मानी जाती है। इस समय मानसून की स्थिति कमजोर है। स्थिति यही रही, तो खरीफ फसलों पर असर पड़ सकता है।

शहरों का अधिकतम और न्यूनतम तापमान / शहर अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान

रायपुर 38.0 डिग्री 28.0 डिग्री

बिलासपुर 38.8 डिग्री 25.0 डिग्री

अंबिकापुर 34.3 डिग्री 26.4 डिग्री

जगदलपुर 34.6 डिग्री 25.4 डिग्री

दुर्ग 37.5 डिग्री 24.6 डिग्री

जीपीएम 38.4 डिग्री 25.0 डिग्री

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!