छत्तीसगढ़मौसम समाचार

मौसम अपडेट: छत्तीसगढ़ में मानसून 5 जून से पहले पहुँचने की संभावना, मौसम विभाग ने प्रदेश के सभी जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया…

मौसम अपडेट छत्तीसगढ़ : देश में शनिवार को मानसून ने दस्तक दे दी है। छत्तीसगढ़ में मानसून के 5 जून से पहले पहुंचने की संभावना है। मौसम विभाग ने प्रदेश के सभी जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, सरगुजा समेत 11 जिलों में बिजली गिरने की आशंका जताई है।

वहीं शनिवार को मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिला। रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में दिन का तापमान सामान्य से कम दर्ज किया गया। बिलासपुर में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री रहा।

रायपुर में सुबह से ही हल्के बादल छाए

रायपुर में शनिवार सुबह से ही रुक-रुक कर बारिश हो रही है, जिससे शहर का मौसम पूरी तरह बदल गया है। आसमान में काले बादल छाए हुए हैं। ठंडी हवाओं के साथ बूंदाबांदी ने माहौल को खुशनुमा बना दिया है। हालांकि दोपहर बाद मौसम साफ हो गया।

मौसम विभाग के अनुसार रायपुर में आज भी बारिश के आसार हैं। आज दिन का तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। रायपुर में सुबह से ही हल्के बादल छाए हुए हैं।

यहां बारिश हुई

पिछले 24 घंटों में अंबिकापुर, मोहला, देवभोग में 30 मिमी, खरगांव, बेलरगांव, मारी बंगला देवरी, गरियाबंद में 20 मिमी और भानुप्रतापपुर, कुकरेल, मैनपुर, लटोरी, कोटाडोल में 10 मिमी बारिश दर्ज की गई।

बारिश के कारण तापमान में गिरावट

पिछले 3 दिनों से हो रही बारिश के कारण दिन के तापमान में बड़ी गिरावट आई है। रायपुर में दिन का तापमान सामान्य से 10 डिग्री कम है। इसी तरह बिलासपुर में दिन का तापमान सामान्य से 8 डिग्री कम, दुर्ग में 11.2 डिग्री कम है।

साथ ही अंबिकापुर में 7.3 डिग्री और जगदलपुर में अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 5 डिग्री कम है। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिल रही है।

अब जानिए, आज किस जिले में कितनी बारिश होगी

मौसम विभाग के मुताबिक आज कोरिया , बिलासपुर , कोरबा में मध्यम भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं प्रदेश के अधिकांश जिलों में गरज चमक के साथ बादल छाए रहेंगे। हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

इन जिलों में बारिश की संभावना

मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, कोरिया, मोहला–मानुपर, राजनांदगांव, खैरागढ़, कबीरधाम, बेमेतरा, दुर्ग, बालोद, धमतरी, गरियाबंद, महासमुंद, शक्ति, रायगढ़, सारंगढ़, बिलासपुर, मुंगेली, जांजगीर–चांपा, बिलासपुर, बलौदाबाजार, गौरेला, कोरबा, सूरजपुर, बलरामपुर, सरगुजा, जशपुर।

इन 7 जिलों में बारिश के चांस

कांकेर, दंतेवाड़ा, कोंडागांव, बस्तर, सुकमा, बीजापुर, नारायणपुर।

 

 

𝐁𝐇𝐈𝐒𝐌 𝐏𝐀𝐓𝐄𝐋

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐇𝐈𝐍𝐃𝐁𝐇𝐀𝐑𝐀𝐓 𝐋𝐈𝐕𝐄 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!