छत्तीसगढ़मौसम समाचार

मौसम अपडेट : छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार पर लगा ब्रेक: आज का मौसम एक नजर में…

मौसम अपडेट : छत्तीसगढ़ में सप्ताह भर लगातार बारिश के बाद मानसून की रफ्तार में ब्रेक लगा है। शुक्रवार को पूरे प्रदेश में सिर्फ 12.2 MM पानी ही बरसा। मौसम विभाग की माने तो अगले पांच दिनों तक दुर्ग, रायपुर और बस्तर में बारिश कम होगी। वहीं बिलासपुर और सरगुजा संभाग के जिलों में अगले 4 दिन मध्यम से भारी बारिश होने संभावना है।

ओवरआल बात करें तो छत्तीसगढ़ में 1 जून से अब तक 362.1 मिलीमीटर औसत वर्षा रिकॉर्ड की जा चुकी है। रायगढ़ जिले में सबसे ज्यादा 518.3 मिमी पानी बरसा है। बेमेतरा जिले में सबसे कम 174.9 मिमी बारिश हुई है। वहीं मौसम विभाग ने आज (शनिवार) रायपुर, बलौदा-बाजार, जांजगीर-चांपा, बलरामपुर, कोरिया सहित 13 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है।

आज का मौसम एक नजर में

  • पूर्वानुमानः प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना।
  • चेतावनी: कुछ जगहों पर मेघ गर्जन, वज्रपात के साथ अति भारी की संभावना।

राजधानी का हालः पूरे दिन बादल छाए रहेंगे। रुक-रुक कर तेज बारिश होगी। अधिकतम तापमान 34°C और न्यूनतम तापमान 24°C के आसपास रहेगा।

शहरों में ऐसा रहा तापमान / शहर अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान

रायपुर 32.2 डिग्री 24.4 डिग्री

बिलासपुर 30.4 डिग्री 25.1 डिग्री

अंबिकापुर 26.0 डिग्री 23.1 डिग्री

जगदलपुर 31.0 डिग्री 23.5 डिग्री

दुर्ग 31.4 डिग्री 22.6 डिग्री

पेंड्रारोड 28.9 डिग्री 21.6 डिग्री

𝐁𝐇𝐈𝐒𝐌 𝐏𝐀𝐓𝐄𝐋

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐇𝐈𝐍𝐃𝐁𝐇𝐀𝐑𝐀𝐓 𝐋𝐈𝐕𝐄 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!