Chhattisgarh Weather Update: छत्तीसगढ़ में अगले दो दिनों तक भारी से अति भारी वर्षा की संभावना है।पिछले 24 घंटों में प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश दर्ज की गई, रायपुर और बिलासपुर संभाग में भी प्रभाव रहा.
उत्तरी ओडिशा और उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी सहित गंगीय पश्चिम बंगाल के समीपवर्ती क्षेत्रों में बने निम्न दबाव क्षेत्र के असर से मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में अगले दो दिनों तक भारी से अति भारी वर्षा के आसार हैं. इसके बाद प्रदेश में बारिश की तीव्रता में कमी आने की संभावना है. इस दौरान गरज-चमक और वज्रपात की घटनाएं भी हो सकती हैं.
प्रदेश में पिछले 24 घंटों का हाल
पिछले 24 घंटों में पूरे प्रदेश में अधिकांश स्थानों पर बारिश दर्ज की गई. रायपुर और बिलासपुर संभाग के कुछ स्थानों पर भारी से अति भारी वर्षा हुई. अधिकतम तापमान 32.1°C अंबिकापुर में और न्यूनतम 22.0°C जगदलपुर में दर्ज किया गया.
मुख्य वर्षा आंकड़े (सेमी में)
सोनाखान 18, गिधौरी टुण्ड्रा 16, सरसीवा 15, सेवरीनारायण 13, सारंगढ़ 12, बसना 12, बिलाईगढ़ 12, मालखरौदा 10, बारामकेला 10, पिथौरा 9, पुसौर 9, सरायपाली 9, भटगांव 9, नवागढ़ 8, चंद्रपुर 8, हसौद 8, रायगढ़ 7, राजिम 7, कशडोल 7, सरिया 7, डभरा 7, कोमाखान 7, बागबाहरा 7, बम्हनीडीह 5, पामगढ़ 5, शंकरगढ़ 5, सुकमा 5, बलौदा 5, बिहारपुर 5, वांड्राफनगर 5, अकलतरा 5, गादीरास 5 और अन्य स्थानों पर 5 सेमी से कम वर्षा दर्ज हुई.
सिनोप्टिक सिस्टम का प्रभाव
उत्तरी ओडिशा, उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और गंगीय पश्चिम बंगाल के आसपास निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है. इससे जुड़ा चक्रवाती परिसंचरण समुद्र तल से 7.6 किमी ऊंचाई तक फैला है और दक्षिण-पश्चिम की ओर झुक रहा है. 25 सितंबर को बंगाल की खाड़ी के उत्तर और मध्य हिस्से में एक नया कम दबाव क्षेत्र बनने की संभावना है.
पूर्वानुमान, आज मौसम का हाल
प्रदेश में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है. प्रदेश के एक-दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा तथा मेघगर्जन के साथ वज्रपात की संभावना है.
आगामी दो दिन का दृष्टिकोण
प्रदेश में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा तथा कुछ स्थानों पर भारी वर्षा और गरज-चमक की संभावना बनी रहेगी. इसके बाद बारिश की तीव्रता में कमी आएगी.
रायपुर शहर का स्थानीय पूर्वानुमान
25 सितंबर को रायपुर में आसमान सामान्यतः मेघमय रहेगा. गरज-चमक के साथ वर्षा की संभावना है. अधिकतम तापमान 28°C और न्यूनतम तापमान 23°C के आसपास रह सकता है.
प्रदेश में अब तक 1101.0 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज
छत्तीसगढ़ में 1 जून से अब तक 1101.0 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा स्थापित राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में अब तक बीजापुर जिले में सर्वाधिक 1503.6 मि.मी. वर्षा रिकार्ड की गई है। बेमेतरा जिले में सबसे कम 512.0 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है।
रायपुर संभाग में रायपुर जिले में 1009.7 मि.मी., बलौदाबाजार में 893.2 मि.मी., गरियाबंद में 1045.1 मि.मी., महासमुंद में 897.0 मि.मी. और धमतरी में 1029.5 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।
बिलासपुर संभाग में बिलासपुर जिले में 1112.0 मि.मी., मुंगेली में 1079.3 मि.मी., रायगढ़ में 1322.3 मि.मी., सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 1047.9 मि.मी., जांजगीर-चांपा में 1337.5 मि.मी., सक्ती में 1225.6 मि.मी., कोरबा में 1099.8 मि.मी. और गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही 1017.6 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।
दुर्ग संभाग में दुर्ग जिले में 859.8 मि.मी., कबीरधाम में 770.2 मि.मी., राजनांदगांव में 914.3 मि.मी., मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 1338.2 मि.मी., खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 814.0 मि.मी. और बालोद में 1175.5 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।
सरगुजा संभाग में सरगुजा जिले में 744.3 मि.मी., सूरजपुर में 1122.6 मि.मी., बलरामपुर में 1497.7 मि.मी., जशपुर में 1039.1 मि.मी., कोरिया में 1175.6 मि.मी. और मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 1060.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।
बस्तर संभाग में बस्तर जिले में 1487.7 मि.मी.,कोंडागांव जिले में 1031.3 मि.मी., कांकेर में 1253.9 मि.मी., नारायणपुर में 1317.4 मि.मी., दंतेवाड़ा में 1452.7 मि.मी. और सुकमा में 1147.8 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है।




















