छत्तीसगढ़मौसम समाचार

मौसम अपडेट : छत्‍तीसगढ़ से आज होगी मानसून की विदाई, अब बदलेगा मौसम, जानिए कब आएगी ठंड…

मौसम अपडेट : छत्तीसगढ़ में मानसून का अंतिम दौर चल रहा है और अब इसके समाप्त होने की तैयारी है। प्रदेश में आज से दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई हो जाएगी, जिससे बारिश की संभावनाएं कम हो जाएंगी। अब ठंड के आगमन की प्रतीक्षा है।

मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले कुछ दिनों में छत्तीसगढ़ में दिन के तापमान में कोई बड़ी गिरावट नहीं होगी, लेकिन रात के तापमान में मामूली गिरावट की संभावना है, जो बुधवार से शुरू हो सकती है। इसी दौरान, भारत के दक्षिणी प्रायद्वीपीय हिस्सों में पूर्वी और उत्तर-पूर्वी हवाएं सक्रिय हो सकती हैं, जिससे उत्तर-पूर्व मानसून की गतिविधियां शुरू होने की संभावना है।

छत्तीसगढ़ के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। 16 से 18 अक्टूबर तक प्रदेश में मेघ गर्जन और आंशिक बारिश की गतिविधियों में वृद्धि की संभावना जताई गई है। बीते दिन प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई, जिसमें रायपुर का सर्वाधिक तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस और पेंड्रा रोड का न्यूनतम तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की संभावनाएं बनी रहेंगी। मंगलवार को आसमान साफ रहने की संभावना है, और तापमान 34 डिग्री सेल्सियस अधिकतम और 25 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम रहने की उम्मीद है।

बंगाल की खाड़ी से आ रही है नमी

वर्तमान में बंगाल की खाड़ी में बने मौसमीय प्रणालियों का प्रभाव दक्षिण मध्य प्रदेश पर भी दिखाई दे रहा है, जहां हल्की से मध्यम बारिश हो रही है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, अरब सागर में बने गहरे कम दबाव का क्षेत्र अब महाराष्ट्र के तट से दूर जा रहा है, जिससे वर्षा की गतिविधियों में थोड़ी कमी आएगी।

हालांकि, अगले तीन-चार दिनों तक बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश की संभावना बनी रहेगी। बंगाल की खाड़ी में हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात भी सक्रिय है, जिसके अगले दो दिनों में कम दबाव के क्षेत्र में बदलने की संभावना है।

बिलासपुर मौसम अपडेट : बिलासपुर में 33 डिग्री पहुंचा पारा…गर्मी-उमस ने किया बेहाल:रात के तापमान में आने लगी गिरावट, कल बदल सकता है मौसम

बिलासपुर में मानसून की विदाई के साथ बुधवार को मौसम बदल सकता है। आसमान में बादल के साथ गर्जना भी हो सकती है। वहीं सोमवार को पारा 33 डिग्री पहुंच गया, जिसके चलते सुबह से लेकर शाम तक गर्मी और उमस से लोग बेहाल होते रहे। राहत की बात है कि अब धीरे-धीरे रात में तापमान कम होने लगा है।

मौसम विभाग के अनुसार जिले से मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल है। ऐसे में अब बारिश होने की संभावना कम है। हालांकि, देर शाम और रात में हल्की ठंडी हवाएं चलने लगी, जिससे लोगों ने थोड़ी राहत महसूस की।

बदली और धूप से बढ़ी गर्मी, रात में तापमान में आई गिरावट।

आज भी साफ रहेगा मौसम, तापमान में कोई अंतर नहीं

मंगलवार को भी जिले में मौसम साफ रहेगा। इसके चलते गर्मी कम होने की संभावना कम है। तापमान में यथावत रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी से अब हल्की ठंडी शुरू होने की संभावना बन रही है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में रात के तापमान में और भी गिरावट देखने को मिल सकती है।

तापमान में कोई बदलाव नहीं, रात में मिल सकती है राहत

जिले में दिन में बदली और धूप की वजह से गर्मी व उमस ज्यादा है। यही वजह है कि दिन का अधिकतम तापमान 33 डिग्री के पार चल रहा है। रविवार को जहां अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री रहा। वहीं, सोमवार को 33 डिग्री रहा। हालांकि, रात में नमी आने लगी है।

इसके कारण रात के तापमान गिरावट दर्ज होने लगी है। फिर भी अभी रात में तापमान सामान्य से 2.1 डिग्री ज्यादा है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में रात के तापमान में और भी गिरावट देखने को मिल सकती है।

अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री यानी कि करीब आठ डिग्री सेल्सियस का अंतर रहा। यह दर्शाता है कि दिन की गर्मी के बावजूद रात का मौसम ठंडक की ओर बढ़ रहा है।

कल बदल सकता है मौसम

मौसम वेधशाला के विज्ञानी डा.एचपी चंद्रा के मुताबिक प्रदेश में बंगाल की खाड़ी से नमी का आगमन लगातार जारी है, जिसके कारण प्रदेश के एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने या गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।

एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात होने व अंधड़ चलने की भी संभावना है। इधर बिलासपुर में सोमवार को दिन भर मौसम सामान्य बना रहेगा। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।

𝐁𝐇𝐈𝐒𝐌 𝐏𝐀𝐓𝐄𝐋

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐇𝐈𝐍𝐃𝐁𝐇𝐀𝐑𝐀𝐓 𝐋𝐈𝐕𝐄 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!