मौसम अपडेट : छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मानसून की एक्टिविटी तेज हो गई है. प्रदेश में आज भी अंधड़ और बारिश के आसार नजर आ रहे हैं. मंगलवार को गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर सहित कई जिलोंमें झमाझम बारिश हुई. इसके बाद लोगों को झुलसाने वाली गर्मी से काफी राहत मिली है. मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के तकरीबन सभी संभागों के कई जिलों में आने वाले 3 से 4 दिनों तक प्री मानसून की अच्छी बारिश हो सकती है. अगले 24 घंटे में रायपुर, बलौदा बाजार, गरियाबंद, धमतरी, दुर्ग, बालोद, बेमेतरा, कबीरधाम, राजनांदगांव, बिलासपुर, पेंड्रा रोड, रायगढ़, मुंगेली, कोरबा और जांजगीर में बारिश की संभावना जताई गई है.
मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों में मानसून आगे बढ़ सकता है. इसके लिए फेवरेबल कंडिशन बन सकते हैं. आने वाले कुछ दिनों में मानसून के मध्य छत्तीसगढ़ समेत कई हिस्सों में एक्टिव होने की उम्मीद जताई जा रही है.
जानें कैसा रहेगा आज मौसम
मौसम विभाग के मुताबिक नारायणपुर, बस्तर, दंतेवाड़ा, सुकमा, कोण्डागांव, कांकेर, बीजापुर, बलरामपुर, सरगुजा, जशपुर, सूरजपुर और कोरिया में हल्की बारिश हो सकती है. इस दौरान तेज हवानों के साथ बिजली गिरने की भी संभावना है. तो वहीं रायपुर, बलौदा बाजार, गरियाबंद, धमतरी, दुर्ग, बालोद, बेमेतरा, कबीरधाम, राजनांदगांव, बिलासपुर, पेंड्रा रोड, रायगढ़, मुंगेली, कोरबा और जांजगीर में भी बारिश की संभावना है.
मानसून में देरी
जानकारी के मुताबिक, मानसून के मध्य छत्तीसगढ़ पहुंचने में करीब 3 दिन की देरी हो चुकी है. अमूमन 10 जून तक मानसून छत्तीसगढ़ पहुंच जाता है. फिलहाल मानसून सुकमा और बीजापुर तक एक्टिव हो सका है. मौसम विभाग का कहना है कि बारिश की वजह से अगले 24 घंटे में प्रदेस के कई जिलों में दिन के तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आ सकती है. राजधानी रायपुर में भी सुबह से बादल छाए रहे. इस दौरान लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली.
मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे में दिन के तापमान से 2 से 3 डिग्री की गिरावट आ सकती है. मंगलवार को रायपुर में दिन का तापमान 40.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया तो सामान्य से करीब 5 डिग्री ज्यादा था. तो वहीं जगदलपुर में दिन का तापमान 36.6, बिलासपुर में 41.2 और अंबिकापुर में 38.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है. मौसम विभाग का कहना है कि बारिश के बाद तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आ सकती है.
बिलासपुर मौसम अपडेट : शानदार वर्षा से भीगी बिलासपुर की शाम, आमजन संग किसानों के चेहरे पर मुस्कान
मंगल की सुबह से प्रचंड गर्मी और उमस ने हलकान कर रखा था। दोपहर में लोग खूब परेशान हुए। सड़कों पर चलते हुए पसीने से तर बतर नजर आए। दिन का अधिकतम तापमान जहां एक दिन पहले 38.4 डिग्री सेल्सियस था तो वहीं मंगल को 41.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। जिसके बाद शाम को मौसम ने ऐसा करवट बदला की आधे घंटे तक मेघ खूब बरसे। जिसके बाद उमस ने परेशान किया। हालांकि राहत की बात यह कि रात को ठंडी हवाएं चली।
मौसम विशेषज्ञों की भविष्यवाणी
दक्षिण पश्चिम मानसून के उत्तरी सीमा बीजापुर, सुकमा है। मानसून को आगे बढ़ने के लिए अनुकूल परिस्थितियों बनी हुई है, अगले दो से तीन दिनों में मानसून प्रदेश के कुछ और हिस्से में पहुंचने की संभावना है। अरब सागर से आने वाली पश्चिमी हवा की गहराई से बढ़ने की संभावना है, जिसके कारण प्रदेश में वर्षा की गतिविधि में वृद्धि होने की संभावना है।
तापमान में आज आएगी गिरावट
मौसम वेधशाला के विज्ञानी डा.एचपी चंद्रा के मुताबिक प्रदेश में 19 जून को अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने या गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। एक दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ अंधड़ चलने और वज्रपात होने की भी संभावना है। अधिकतम तापमान में गिरावट होने की संभावना है।
पांच दिनों तक वर्षा का अनुमान
मौसम विशेषज्ञ अब्दुल सिराज खान की मानें तो आगामी पांच दिनों तक वर्षा की संभावना व्यक्त की है, नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। हालांकि, बारिश ने गर्मी से राहत दी है और मौसम सुहावना हो गया है।
मौसमवाणी: ऐसा रहेगा आगे/दिन मौसम वर्षा का अनुमान
- बुधवार बादल छाए रहेंगे 70%
- गुरुवार काले घने बादल 73%
- शुक्रवार वर्षा में वृद्धि 80%
प्रमुख शहरों का तापमान/शहर अधिकतम न्यूनतम
- बिलासपुर 41.2 29.6
- पेंड्रारोड 38.2 26.4
- अंबिकापुर 38.2 27.7
- माना 41.4 29.2
- जगदलपुर 36.6 25.1




















