Uncategorized

पढ़ना- लिखना अभियान संचालन की बैठक सम्पन्न :- दंतेवाड़ा

दंतेवाड़ा 07 नवम्बर। कलेक्टर श्री दीपक सोनी के निर्देशानुसार मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अश्वनी देवांगन की अध्यक्षता में जिला पंचायत के सभाकक्ष में भारत सरकार की परियोजना ‘‘पढ़ना-लिखना अभियान’’ का जिले में क्रियान्वयन हेतु जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया तथा विशेष रणनीति बनाई गई।

यह अभियान मुख्यतः ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में संचालित किया जाना है। ‘‘पढ़ना लिखना अभियान’’ हेतु विकासखंड साक्षरता समिति शहरी साक्षरता समिति, एवं ग्राम पंचायत स्तर पर समितियों का गठन कर अक्षरों का पंचायत एवं वार्डवार चिन्हांकन कर साक्षर किया जाना है। इस अभियान में विशेष रुप से महिला साक्षरता पर ध्यान केंद्रित किया गया है। जिंससे साक्षरता जेण्डर गेप कम किया जा सके। जिले के उपस्थित अधिकारियों द्वारा अक्षरों साक्षर करने हेतु मैदानी हमलों से सर्वे एवं स्वयंसेवी शिक्षक से शिक्षण कार्य कराने हेतु राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस), राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी), बी.एड, डी.एड के छात्राअध्यापकों का अध्यापन कार्य में सहयोग किए जाने हेतु चर्चा किया गया। परियोजना अधिकारी ने परियोजना दिशा निर्देशानुसार आवश्यक बिंदुओं पर विस्तार से बताया गया। जिसमें जिला शिक्षा अधिकारी श्री राजेश कर्मा, जिला मिशन समन्वयक श्री एस. एल. सोरी, जिला परियोजना अधिकारी श्री राजेंद्र प्रसाद पांडे एवं महिला बाल विकास अधिकारी, विकासखंड शिक्षा अधिकारी, खंड स्रोत समन्वयक, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत, मुख्य नगरपालिका अधिकारी, मुख्य नगर पंचायत अधिकारी उपस्थित थे।

●● हिंदभारत लाइव ●●

★ अनिकेत शिवहरे (दंतेवाड़ा) ★

𝐓𝐞𝐚𝐦 𝐚𝐭 𝐇𝐈𝐍𝐃𝐁𝐇𝐀𝐑𝐀𝐓 𝐋𝐢𝐯𝐞

𝐓𝐞𝐚𝐦 𝐚𝐭 𝐇𝐈𝐍𝐃 𝐁𝐇𝐀𝐑𝐀𝐓 𝐋𝐢𝐯𝐞❤
error: Content is protected !!