बिलासपुर : प्रार्थिया थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि प्रार्थिया दिनांक 24/03/2024 को रतनपुर बाजार से सामान खरीदकर पैदल में अपनी सहेलियों के साथ वापस घर जा रहे थे कि उसी समय करीब 06:30 बजे शाम तुर्की तालाब रतनपुर के पास पहुंचे थे। कि पीछे से स्कूटी में गांव का रहने वाला अनिष कुमार उर्फ अंकू व सूरज भारद्वाज आये।
अनिष स्कूटी में ही था व सूरज भारद्वाज प्रार्थिया के सामने आकर जबरन रास्ता रोककर बेईजत्ती करने की नीयत से बाँया हाथ को पकडकर छेडखानी करने लगा, तब प्रार्थिया के द्वारा हाथ को छुड़ाकर अपने घर तरफ भाग गई। प्रार्थिया काफी डरी सहमी हुई थी। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर मामले की गंभीरता को देखते हुये थाना प्रभारी रतनपुर अजय कुमार भा.पु.से.(प्रशिक्षु) द्वारा टीम गठित कर आरोपियों को बिलासपुर से गिरफ्तार कर आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
गिरफ्तार आरोपी : 1. सुरज भारद्वाज पिता इंद्रलाल भारद्वाज उम्र 22 वर्ष, 2. अनिष कुमार इंदवा उर्फ अंकु पिता रवि कुमार इंदवा उम्र 20 वर्ष दोनों निवासी कोरबाभांवर रतनपुर थाना रतनपुर जिला बिलासपुर छ.ग.।




















