एशिया कप में आज भारत और बांग्लादेश के बीच मुकाबला होना है। जीतने वाली टीम एशिया कप के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर लेगी। दोनों ही टीम जीतकर यहां पहुंची हैं। भारत ने पाकिस्तान को जबकि बांग्लादेश ने श्रीलंका को हराया था।
फाइनल में अपनी दावेदारी मजबूत करने के लिए दोनों टीमों के लिए जीत ज़रूरी है। मुकाबला शाम 7:30 से खेला जाएगा। भारतीय टीम सेम प्लेइंग इलेवन के साथ उतर सकती है। लाइव स्ट्रीमिंग के लिए Sony Liv ऐप पर जाना होगा।




















